अब भक्तों को माता वैष्णो देवी के पास पहुंचने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक बड़ी योजना को हरी झंडी दे दी है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 69वीं बैठक में कटरा से अर्धकुआंरी तक रोपवे के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. श्राइन बोर्ड के इस फैसले से यात्रियों को मां के दरबार में पहुंचने में आसानी तो होगी ही, साथ ही उनका समय भी बचेगा. रोपवे की लंबाई 1281.20 मीटर होगी. इसकी उंचाई अधिकतम 590.75 मीटर तक होगी. इसके जरिए प्रति घंटे 1500 यात्रियों को ले जाना संभव होगा.
In order to facilitate Mata Vaishno Devi devotees, the shrine board has approved the proposal to construct a ropeway between Katra and Ardhkuwari. Watch this video to know more about this story.