Good News Today (GNT) के विशेष कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब (Khan Saab) शामिल हुए. उन्होंने अपने सुपरहिट गाने 'दिल पे जख्म खाते हैं' और 'आरी आरी' की लाइव प्रस्तुति से समां बांध दिया. बातचीत के दौरान खान साब ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह कलाकारों की बहुत कदर करते हैं.