महाराष्ट्र के सोलापुर में रंगपंचमी की रौनक कुछ अलग ही होती है. यहां इस मौके पर रंगों की बौछार के बीच बैलगाड़ियों का जुलूस निकाला जाता है. सड़कों पर उत्साह और उल्लास से भरपूर लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं और मस्ती में झूमते हैं. पिछले लगभग 150 साल से रंगपंचमी का पर्व यहां इसी अंदाज़ में मनाया जा रहा है.