राजस्थान के धौलपुर में रहने वाले रामकुमार चौधरी पिछले एक दशक से आवारा जानवरों के खाने पीने की व्यवस्था कर रहे हैं. अपने माता पिता की प्रेरणा से रामकुमार बेजुबानों की सेवा में सालों से लगे हैं. रामकुमार का पूरा परिवार इस काम में उनकी मदद करता है. सिर्फ धौलपुर ही नहीं रामकुमार पूरे राजस्थान में घुम-घूमकर इन पशु-पक्षियों को दाना-पानी देते हैं. पशु-पक्षियों की इस सेवा भावना को रामकुमार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं. रामकुमार पशुओं की सेवा अपने पैसे से करते हैं, इसके लिए दान या मदद नहीं लेते. देखें Video.
Ram Kumar Chaudhary, who lives in Dholpur of Rajasthan, has been engaged in the service of voiceless animals and birds for the last 10 years. He roams all over Rajasthan and gives food and water to these animals and birds. Watch this video to know more.