Advertisement

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़, एक JCO समेत 5 जवान शहीद

सुरक्षा एजेंसियों को पुंछ जिले के चमरेर जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां ऑपरेशन चलाया गया. जिसमें 5 सेना के पांच जवान शहीद हो गए.

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आंतकियों से मुठभेड़ (Image for representation (Photo Credits: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 11 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST
  • पुंछ में आंतकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी
  • मुठभेड़ में सेना के एक JCO समेत 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आतंकियों की कायराना हरकत जारी है. आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. इसी बीच सोमवार को एक और बुरी खबर आई. जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पांचों जवान बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में वो शहीद हो गए. 

पुंछ जिले के चमरेर जंगल में आतंकियों से मुठभेड़

बताया जा रहा है कि पुंछ जिले के चमरेर जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां ऑपरेशन चलाया. आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यहां मुठभेड़ चल रही है.  

आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में सेना के पांच जवान शहीद 

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर लिया है और आतंकियों के साथ एनकाउंटर जारी है. जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंक है. एनकाउंटर के दौरान ही सेना के चार जवान और एक जेसीओ बुरी तरह घायल हो गए थे. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका.  

आतंकियों के खिलाफ सुबह से ही सेना का ऑपरेशन जारी

आतंकियों के खिलाफ आज सुबह से ही सेना का ऑपरेशन जारी है. आज सुबह सुरक्षाबलों ने अनंतनाग और बांदीपोरा में एक-एक आतंकी को ढेर कर दिया. अनंतनाग में मारे  गए आतंकी के बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है. अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस के एक जवान भी घायल हुए हैं. लेकिन बांदीपोरा में जिस आतंकीको मारा गया उसका नाम इम्तियाज डार था जो प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) से जुड़ा हुआ था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement