Advertisement

7 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर एक लाख फॉलोअर्स... यूपी की मशहूर यूट्यूबर की सड़क हादसे में गई जान

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में यूपी की मशहूर यूट्यूबर 23 साल की छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में छवि की मां की भी मौत हो गई. छवि के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे. जबकि इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर्स थे.

YouTuber chhavi varshney
प्रमोद कारपेन्टर
  • आगर मालवा,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. फोरलेन पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया. आगर मालवा जिले के बड़ौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामाखेड़ी के पास करीब 6 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. 

कार में बुरी तरह से फंसी थी महिला-
हादसा इतना भीषण था कि अर्टिगा के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रैलिंग तोड़ते हुए नीचे उतर गया. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी. साथ ही घायलों की मदद को मौके की तरफ गए. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची. कार में एक महिला का शव बुरी तरह फंस गया था. उसे बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाए गए. वहीं, घायलों को भर्ती कराया गया.

हादसे में मां-बेटी की मौत-
एक तरफ हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है. हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव में 54 साल के श्यामलाल किराना स्टोर चलाते हैं. उनके परिवार में 50 साल की पत्नी सारिका के अलावा 23 साल की बेटी छवि वार्ष्णेय और 26 साल का एक बेटा कान्हा है.

एनएचएआई की एंबलेंस से छवि और उनकी मां सारिका को सीएचसी बडौद लाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. विजेंद्र चूड़िहार ने मां-बेटी को मत घोषित कर दिया. वही पिता श्यामलाल, ससमधी सुरजापाल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हैं. उनका प्रार्थामेक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल के रूप में हुई है. दोनों ही उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं. घायलों की पहचान सूरजपाल, सचिन और श्याम के रूप में हुई है. सभी के उत्तर प्रदेश निवासी होने की जानकारी सामने आई है.

मृतक छवि मशहूर यूट्यूबर थी- 
बड़ौद पुलिस ने मामले की पड़ताल कर रही है. शुरूआती जानकारी के अनुसार अर्टिगा की ट्रक से पीछे से टक्कर हुई. पुलिस अब हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. दुर्घटना में मृतक छवि दरअसल युट्यूबर है और उसका चैनल काफी लोकप्रिय है, उसके कुछ सात लाख से अधिक सबक्राइबर हैं. छवि के चेचेरे भार्ड सचिन वार्ष्णेय ने बताया- वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उसने की है. पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं. उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था.

2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था. शरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जूडे व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए. धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग वीडियो भी बनाने शुरू किए.

उज्जैन दर्शन के लिए जा रही थी फैमिली-
छवि के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राडबर थे. वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे. सोशल मीडिय पर छवि के काम को परिवार का भीं पूरा सहयोग मिला. परिवार ने छवि को आगे बढने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया. सोमवार रात श्यामलाल, बेटी छवि पत्नी सारिका, रिश्तेदार सरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement