Advertisement

90 लाख दो, तब सुहागरात.. दुल्हन की अजीब मांग से बिगड़े रिश्ते, अब कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दुल्हन ने सुहागरात में पति ने 90 लाख रुपए की मांग की. इसके बाद दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और मायके लौट गई. इसके बाद लड़की वालों ने पैसे देने का दबाव बनाया. आखिरकार कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हो गया है.

bride and groom
gnttv.com
  • आगरा,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने पति के सामने 90 लाख रुपये की शर्त रख दी. आरोप है कि दुल्हन ने साफ कहा कि पहले 90 लाख रुपये दो, तभी घूंघट उठेगा. इस अप्रत्याशित मांग से ससुराल पक्ष हैरान रह गया. मामला इतना बढ़ा कि विवाद थाने तक पहुंच गया. अब कोर्ट के आदेश पर मामल दर्ज हुआ है.

मायके लौट गई दुल्हन-
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पैसे न मिलने पर दुल्हन अपने सारे गहने लेकर मायके चली गई. इसके बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया. परिवार का कहना है कि दुल्हन के परिजन 7-8 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे, गेट पर बाहर से ताला लगा दिया और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे. इतना ही नहीं, आरोप है कि घर की पीएनजी गैस लाइन से छेड़छाड़ कर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई.

फैमिली ने पुलिस को बुलाया-
घटना के दौरान परिवार ने किसी तरह 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला.

सुहागरात पर दुल्हन ने मांगे 90 लाख रुपए-
सिकंदरा निवासी डॉक्टर मुस्कान सिंह के मुताबिक, उनके भाई की शादी 29 अप्रैल 2025 को हाथरस की रहने वाली कल्पना से हुई थी. सुहागरात पर ही दुल्हन ने 90 लाख रुपये की मांग रख दी.

शादी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया और दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. आरोप है कि जुलाई 2025 में धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को जिंदा जला दिया जाएगा.

3 सितंबर 2025 को व्हाट्सएप के जरिए बैंक डिटेल भेजकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया. 25 मार्च 2026 को दुल्हन अपने परिजनों के साथ पहुंची और घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई.

कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज-
पीड़ित परिवार ने कोई कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है. थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एफआईआर दर्ज हुई है और जांच जारी है.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सुहागरात से शुरू हुआ ये विवाद अब जानलेवा साजिश के आरोपों तक पहुंच चुका है. सवाल ये है कि क्या ये सच में पैसों की साजिश है या कहानी में कुछ और भी है? सच्चाई अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.

(नितिन उपाध्याय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement