उत्तर प्रदेश के बागपत में चाट युद्ध के बाद अब लेडीज लठ युद्ध लड़ा गया. जहां नाली के विवाद में महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हाथों में लाठियां थामे महिलाएं दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करती नजर आ रही हैं. आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं इस झगड़े में शामिल दिखाई दे रही हैं, जबकि कुछ पुरुष भी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं. मामूली से दिखने वाले नाली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला हिंसक संघर्ष में बदल गया. इस मारपीट में 8 महिलाओं सहित 13 लोगों पर एफआईआर हुआ है.
महिलाओं का तांडव-
पूरा मामला बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के बरसिया गांव का है. यहां नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि एक पक्ष की महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गईं और वहां मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई महिलाएं हाथों में लाठियां लिए दिखाई दे रही हैं. महिलाएं दूसरे पक्ष की महिलाओं पर हमला करती नजर आती हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ पुरुष झगड़े को रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तनाव और अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है.
13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज-
बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं. गांव में नाली को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस बात पर इतना बढ़ गया कि महिलाएं लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गईं. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने गांव में हुए इस विवाद को चर्चा का विषय बना दिया है. मामले में पुलिस ने हमलावर पक्ष की 8 महिलाओं सहित 13 लोगों पर BNS की धारा 191(2), 115,(2),351(2) व 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें: