Advertisement

दूसरी शादी के चक्कर में पिट गए दूल्हे राजा! बीच सड़क पर पति ने की धुनाई, Video Viral

उत्तर प्रदेश के बलिया में बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पत्नी ने सड़क पर पति की पिटाई कर दी. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ. पति का आरोप है कि उसके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. लेकिन बिना तलाश हुए पति दूसरी शादी करने जा रहा था. जबकि पति का कहना है कि उसका तलाक हो गया है.

Ballia News
अनिल कुमार गुप्ता
  • बलिया,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बीच सड़क पर पत्नी ने अपने पति के सामने खूब हंगामा किया और उसकी जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है कि वो शख्स दूसरी शादी करने जा रहा था. इससे पहली पत्नी नाराज थी और उसने बीच सड़क पर पति की जमकर पिटाई कर दी. दूल्हा वाराणसी का रहने वाला बताया जारहा है.

वायरल वीडियो में क्या है?
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक और उसकी पत्नी सड़क पर भिड़ गए है. इस दौरान लोगों की भीड़ भी लगी हुई है. इस बीच एक पुलिसवाला आता है और महिला वहां से हटाता है. वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है.

वाराणसी का रहने वाला है दूल्हा-
बताया जा रहा है कि वाराणसी का रहने वाला मजहरूल हक बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे के मीनापुर में दूसरी शादी करने जा रहा था. इस बीच उसकी पहली बीवी को इसकी भनक लग गई. पहली पत्नी फौरन सिकंदरपुर चौराहे पर पहुंच गई और दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हा राजा को रोक लिया. इसके बाद उनपर थप्पड़ों की बरसात होने लगी. इस दौरान पति-पत्नी के बीच खूब कहासुनी हुई. ये हाई वोल्टेज ड्रामा काफी तेज तक चला रहा. जब मौके पर पुलिस पहुंची, तब जाकर दोनों को अलग किया गया.

2018 में हुई थी शादी-
पीड़ित पत्नी ने अपने पति की शिकायत पुलिस स्टेशन में की. पत्नी का कहना है कि उसकी शादी 2018 में हुई थी. पति के साथ उसका विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में विचाराधीन है. बिना तलाक के ही उसका पति चोरी चुपके दूसरी शादी रचाने जा रहा है, उसे रोका जाए. जबकि पति का कहना है कि उसका तलाश हो चुका है. लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement