Advertisement

Banda: प्यार में बना रोड़ा तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर दी हत्या

यूपी के बांदा में एक युवक नाबालिग लड़के के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना तो नाबालिग ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. नाबालिग ने कुल्हाड़ी से सिर से लेकर पांव तक कई हमले किए. वारदात के बाद नाबालिग फरार हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी लड़का और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है.

Murder in love affair
gnttv.com
  • बांदा,
  • 25 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर उसका बेरहमी से मर्डर कर दिया. इतना ही नहीं, नाबालिग लड़के ने प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कुल्हाड़ी से किए कई हमले-
बताया जा रहा है कि आरोपी 17 साल के लड़के का लव अफेयर चल रहा था. उसकी जानकारी उस युवक को हो गई. पहले नाबालिग ने किसी को बताने से मना किया. जब युवक ने नाबालिग के लव अफेयर के खुलासे की बात कही तो उसे मर्डर का प्लान बनाया.

नाबालिग लड़के ने सोते समय युवक की हत्या कर दी. उसपर कुल्हाड़ी से कई हमले किए गए. प्राइवेट पार्ट तक काट डाला. इसके बाद पास में रखी बाल्टी में खून से सनी कुल्हाड़ी साफ की और फरार हो गया. लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

खुद से बात करने के लिए डाल रहा था दबाव-
मामला चिल्ला थाना क्षेत्र का है, जहां सोते समय एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. युवक के सिर से लेकर प्राइवेट पार्ट तक पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़के का प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़का उसके घर मौका देख आता जाता था. उस दौरान एक दिन युवक ने उसे देख लिया और बातचीत करने के लिए मना किया. इसके साथ ही, खुद से बात करने का दबाव बनाया और कहा कि यदि बात नहीं की तो वो सभी को बता देगा. जिसके बाद लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पूरी बात बताई. जिससे वो गुस्से में आ गया और मर्डर का प्लान बनाया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

एक दिन लड़की अपने रिश्तेदार के यहां गयी थी, उसने अपने BF को बताया कि आज परेशान करने वाले युवक के घर कोई नहीं रहेगा, तुम इसका खेल खत्म कर देना. बस सोते समय रात में लड़का आया और कुल्हाड़ी से कई वार करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सर्विलांस के जरिये लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

(सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement