उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मौलाना ने अपनी पत्नी से तंग आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. गंभीर रूप से जलने के बाद मौलाना की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है किस प्रकार से एक व्यक्ति घर में घुसता है और कुछ देर बाद आग की लपटों से घिरा हुआ घर से बाहर आता है. पीछे-पीछे पत्नी दौड़ लगाती हुई उसकी पत्नी आती है. ऊंची-ऊंची आग की लपटे उठ रही हैं और आग से गिरा हुआ एक व्यक्ति घर से निकलकर सड़क पर दौड़ लगाता हुआ दिख रहा है. फतेहगंज पश्चिमी गांव में रहने वाले 28 वर्षीय अब्दुल कादिर के परिवार के लोगों ने एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि अब्दुल की पत्नी उसे परेशान करती थी. आत्महत्या के लिए पत्नी ने उकसाया. इसके बाद अब्दुल कादिर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और आत्मदाह कर लिया.
पत्नी पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप
परिवार ने आरोप लगाया है कि अब्दुल की पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर अपने पति को प्रताड़ित करती थी. उसकी संपत्ति को छीनना चाहती थी. इसी बात से परेशान होकर अब्दुल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आखिरी बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
4 साल पहले हुआ था निकाह
बताया जा रहा है कि अब्दुल कादिर का निकाह 4 साल पहले 24 साल की सादमा के साथ हुआ था. निकाह के बाद दो संतान हुई. एक तीन साल की बेटी है और डेढ़ वर्ष का एक बेटा है. बताया जा रहा है किसी न किसी बात को लेकर अक्सर शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि झगड़ा इस कदर बढ़ जाएगा कि अब्दुल को अपनी जान तक देनी पड़ जाएगी.
पुलिस ने दर्ज किया आखिरी बयान
इस पूरे मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए घायल अवस्था में अब्दुल के आखिरी बयान को दर्ज किया है. इलाज के दौरान अब्दुल ने पुलिस को इस पूरी घटना के बारे में बताया किस प्रकार से उसकी पत्नी परेशान करती थी. शादी के कुछ समय बाद तो सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा लेकिन कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई. पत्नी आए दिन झगड़ा करने लगी. मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगी. वह घर अपने नाम करने के लिए दबाव बना रही थी. मना करने पर वह मारपीट करती थी.आरोप लगा रही थी उसकी दूसरी औरत के साथ अफेयर करने के आरोप में जेल भिजवा देगी. फर्जी मुकदमा लिखवाया देगी. अब्दुल ने अपनी बीवी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की बात कही.