Advertisement

'LLB का स्टूडेंट हूं, तुम्हारी नौकरी खा लूंगा..' ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी बाइक तो भड़के युवक, अब पुलिस ने कर दिया खेल

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें 2 बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस के जवानों से बदसलूकी कर रहे हैं. युवक खुद को एलएलबी के स्टूडेंट बता रहे हैं और पुलिसवालों को सुप्रीम कोर्ट तक घसीटने की बात कह रहे हैं. हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.

Basti News
gnttv.com
  • बस्ती,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती में ट्रैफिक पुलिस का वाहन चेकिंग करना कुछ युवकों को इस कदर नागवार गुजरा कि वह ट्रैफिक पुलिस के जवानों से ही भीड़ गए और उनके साथ अभद्रता की. इतना ही नहीं, युवकों ने जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी की. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवकों की हेकड़ी निकालते हुए उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बाइक सवार युवकों का हंगामा-
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहे का है, जहां शनिवार की शाम को ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रोक लिया. ये बात युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि वह उनसे उलझ पड़े और उनके साथ अभद्रता करने लगे. युवकों ने पुलिसवालों के साथ धक्का-मुक्की भी की. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

'सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे'
पुलिस से कहासुनी के दौरान युवक ने कहा कि हेलो मिस्टर ट्रैफिक, मैन व्हाट इज योर प्रॉब्लम,आई एम लॉ स्टूडेंट, सबको चिरकुट समझ रहे हो क्या? एलएलबी कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे, दुरुस्त हो जाओगे. ट्रैफिक पुलिस के दोनों जवान संयम का परिचय देते हुए युवकों को समझाने लगे. लेकिन युवक ट्रैफिक पुलिस के जवान का नेम प्लेट पकड़कर धमकी देने लगे. 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी-
हाई वोल्टेज ड्रामा को देख कर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवकों की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवकों पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी युवक का नाम आदित्य पांडेय है.

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश- पुलिस
डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सदर कोतवाली के मालवीय तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी दे रही थी. उसी दौरान 2 युवक बाइक से आए और ट्रैफिक पुलिस विवाद करने लगे, जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों पर धारा 115(2), 352, 351(3), 121(1), 132 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया, मुख्य अभियुक्त आदित्य पाण्डेय को गिरफ्तार किया है, जो जयपुरवा का रहने वाला है. दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है. जल्द ही उस को अरेस्ट कर कार्रवाई की जाएगी.

(संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement