Advertisement

लग्जरी लाइफस्टाइल जीता था टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी ऋतिक, पिता चलाते हैं समोसे की दुकान

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बिहार के बेगूसराय के ऋषिक को गिरफ्तार किया है. ऋतिक के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें उसका लाइफस्टाइल काफी लग्जरी दिख रही है. ऋतिक जिम करता था और बॉडी पर टैटू बना रखा है. महंगे गाड़ियों पर घूमना, फोटो बनाना, रिल बनाना उसके जीवन का हिस्सा था. ऋतिक के पिता रामू महतो बेगूसराय के पिपरा गांव में लिट्टी समोसे की दुकान चलाता है.

Tiger Shroff Firing Case
सौरभ कुमार
  • बेगूसराय,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार बेगूसराय के ऋतिक कुमार का लग्जरी लाइफस्टाइल का कई वीडियो और फोटो सामने आया है. ऋतिक मुंबई में कुकिंग के साथ-साथ रैपिडो में काम करता था. अब उसकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो उसके किरदार पर कई सवाल खड़े कर रही है. 

इंस्टाग्राम पर 7000 फॉलोअर्स-
इंस्टाग्राम पर ऋतिक लाइफस्टाइल नाम से उसका पेज है और 7000 से ज्यादा उसके फॉलोअर हैं. जबकि वह मात्र एक शख्स को फॉलो करता है और वह भजन मार्ग ऑफिशल पेज है, जो श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का ऑफिशियल पेज बताया जाता है. ऋतिक सोशल मीडिया पर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल की कई वीडियो पोस्ट की है. जिसमें देखा जा सकता हैं कि वह स्टाइलिश लुक में अलग-अलग जगह से वीडियो बना रहा है. जिससे जाहिर होता है कि उसकी लाइफस्टाइल कैसी थी?

लिट्टी-चोखा बेचते हैं पिता- 
वह जिम भी करता था और शरीर पर टैटू भी बना रखा था. जिम की भी कई वीडियो सामने आई है. महंगे गाड़ियों पर घूमना, फोटो बनाना, रिल बनाना उसके जीवन का हिस्सा था. ऋतिक के पिता रामू महतो बेगूसराय के पिपरा गांव में लिट्टी समोसे की दुकान चलाते हैं. जबकि उसकी मां संयुक्ता देवी श्रंगार की दुकान चलाती है. 

ऋतिक दो भाइयों में बड़ा है और उसकी एक बहन भी है. मूल रूप से मटिहानी थाना के बदलपुरा गांव का रहने वाला रामू महतो पिपरा में दुकान करने के बाद डुमरी में जमीन खरीद कर अपना मकान बनाया है और पिछले कई सालों से डुमरी में रहता है और पिपरा में दुकान चलाता है. ऋतिक कई सालों से दिल्ली में काम करने के बाद 6 माह से ज्यादा समय से मुंबई में काम कर रहा है और सावन महीने में बेगूसराय में रहने के बाद मुंबई गया था. 

मां का 41 हजार रुपए भेजने का दावा-
ऋतिक के लाइफस्टाइल को देखकर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं. हालांकि मां का दावा है कि वह बाइक खरीदने के लिए 41000 बेगूसराय से भेजा था. लेकिन ऋतिक के लाइफस्टाइल और खर्च के तरीके से लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं. हालांकि मां का कहना है कि उसके बेटे को फंसाया गया है. लेकिन मां ने यह भी बताया कि हो सकता है दोस्तों के द्वारा लोभ लालच और बरगलाकर इस घटना में शामिल कराया होगा. 

एयरपोर्ट पर काम करती है प्रेमिका-
मुंबई में रहते हुए ऋतिक को एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक लड़की से प्रेम भी हुआ था और आने वाले महीना में दोनों शादी भी करने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही फिल्म अभिनेता पर फायरिंग मामले में वह गिरफ्तार हुआ है. मां ने बताया था कि 18 अक्टूबर को वह अपने प्रेमिका को घर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ाया था और दोपहर के बाद उससे बातचीत बंद हो गई थी. फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की देर‌ शाम फायरिंग की गई थी. अब कोटा और मुंबई पुलिस ने मां को फोन कर ऋतिक के गिरफ्तार होने की सूचना ऑफिशियल दे दी है. ऋतिक को लेकर रोज-रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं कि यह गांव का साधारण सा गरीब परिवार में पला बढ़ा कैसे इतने बड़े घटना में शामिल हुआ और उसकी मुंबई में इतनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल कैसे पहुंची. यह जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement