Bihar News: पति ने पत्नी के घर में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम?

बिहार की राजधानी पटना में एक पति ने अपनी पत्नी के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है. आरोपी पति भी इस आग में झुलसा गया है जबकि पत्नी के घर के एक सदस्य की मौत हो गई है. आइए यहां पूरा मामला जानता है.

representational image
gnttv.com
  • पटना,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

बिहार की राजधानी पटना में पहले पति ने अपनी पूर्व पत्नी के घर में आग लगा दी. इस घटना में पत्नी के घर के पांच लोग झुलस गए है जबकि एक सदस्य की मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में पता चला है कि पति ने अपनी पहली पत्नी की दूसरी शादी के प्रतिशोध में पेट्रोल छिटकर घर में आग लगा दी. आरोपी पति भी उसी आग में झुलस गया है. 

घर अचानक आग से मच गई अफरा-तफरी 
दरअसल, पटना के चौक थाना क्षेत्र के राजाराम गली बुधवार को एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मंच गई. इस आगलगी की घटना में पांच लोग झुलस गए. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पटना के NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान घर के एक सदस्य की मौत हो गई. महिला के वर्तमान पति ने बताया कि महिला के पुराने पति ने घर में आग लगाई है. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई. इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पूरे मामले का खुलासा है गया.

पुलिस कर रही जांच 
पटना सीटी अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर 5 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. CCTV फुटेज के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि एक अन्य व्यक्ति कन्हाई कुमार भी जख्मी हुआ है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जख्मी महिला का पहला पति कन्हाई कुमार ही इस घटना में संलिप्त है. उक्त महिला की दूसरी शादी इसी अप्रैल माह में गोबिंद कुमार के साथ हुई थी. जिसके प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हाई कुमार को NMCH में जाकर हिरासत में ले लिया. वह अभी इलाजरत है. पटना सीटी अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले के प्रत्येक बिंदु पर जांच एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

(सुजीत कुमार की रिपोर्ट)


 

Read more!

RECOMMENDED