'प्रेमिका से शादी कराओ, नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा...', 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, वीडियो वायरल

यूपी के बिजनौर में एक 19 साल का लड़का मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा रहा. पुलिस भी आई. लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा. आखिरकार लड़की के घरवालों ने शादी के लिए हामी भरी. उसके बाद लड़का नीचे उतरा. लड़के और लड़के के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन घरवालों शादी को तैयार नहीं थे.

Bijnor News
संजीव शर्मा
  • बिजनौर,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा 5 घंटे तक चला. इस दौरान प्रेमी 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया. प्रेमी प्रेमिका से शादी की जिद कर रहा था. प्रेमी ने 100 फीट ऊंचाई से ऐलान किया कि अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वो कूदकर जान दे देगा. भीड़ जुट गई. लड़की की फैमिली की बात भी लड़के से कराई गई. पुलिस ने भी फोन पर काउंसलिंग की. काफी समझाने के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा. 
 
प्रेम प्रसंग में लड़के का बवाल-
19 साल के लड़के की पहचान साहेब के तौर पर हुई है. लड़का बिजनौर के खेड़की गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि युवक की अपने गांव और अपनी ही जाति की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों आपस में शादी भी करना चाहते थे. लेकिन लड़की की फैमिली इसके लिए तैयार नहीं थी.

पिछले साल लड़के के घर पहुंच गई थी लड़की- 
पिछले साल अक्टूबर में प्रेमिका साहेब के घर आकर शादी के लिए जिद करने लगी और कहा था कि वह अब अपने घर वापस नहीं जाएगी. लड़की का कहना था कि वो साहेब के साथ ही रहेगी. इसके बाद लड़के के घरवालों ने लड़की की फैमिली को बुलवाया और उनकी बेटी को सौंप दिया. लड़के वालों ने कहा था कि शादी के बाद उसे अपने घर ले आएंगे. लड़के के घरवालों ने इसके लिए थोड़ा समय मांगा था. लेकिन अचानक लड़की के घरवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया. घरवालों ने दोनों के बातचीत करने पर भी रोक लगा दी.

100 फीट टॉवर पर चढ़ गया प्रेमी-
इससे नाराज होकर प्रेमी साहेब गांव में लगे 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा. लड़के का कहना था कि वो टॉवर से तभी उतरेगा, जब उसकी शादी उसकी प्रेमिका से कराई जाएगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो वो कूदकर जान दे देगा. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. टॉवर के आसपास भीड़ लग गई. फौरन पुलिस को जानकारी दी गई.

5 घंटे बाद टॉवर से नीचे उतरा युवक-
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अवनीत मान पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और टॉवर पर चढ़े युवक को समझाते हुए नीचे उतरने के लिए समझाया. लेकिन वह नहीं माना. लड़के ने कहा कि प्रेमिका की फैमिली से बात कराई जाए कि वो शादी करेंगे, तभी टॉवर से उतरेगा. इसके बाद लड़की की फैमिली से बात कराई गई. जब लड़की के परिजन तैयार हुए, तब जाकर युवक टॉवर से उतरा. इस दौरान पुलिस ने भी 6 बार फोन पर काउंसलिंग की. 5 घंटे तक ये ड्रामा चला. इसके बाद युवक इस शर्त पर उतरा कि पहले पुलिस चली जाए. जब पुलिस चली गई तो युवक नीचे उतरा.

लड़के के पिता ने क्या कहा?
युवक के पिता रियासत ने बताया कि टॉवर पर चढ़ा उनका बेटा है और वह गांव की ही लड़की से शादी करना चाहता है. इससे पहले वह लड़की उनके घर पर भी शादी के लिए आ चुकी थी. लेकिन अब परिजनों ने मना कर दिया. इस बात से नाराज होकर उनके बेटे ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसे काफी समझाया गया. लेकिन वो समझने को तैयार नहीं है. आज वो टॉवर पर चढ़ गया. लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं है. इसलिए वो नाराज है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED