Advertisement

मासूम को भारी पड़ा देवर-भाभी का प्रेम संबंध, चाचा ने 2 साल की बच्ची को आग में फेंका

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में देवर-भाभी के प्रेम संबंध का खामियाजा 2 साल के मासूम को भुगतना पड़ा. कथित प्रेम संबंध को लेकर परिवार में विवाद हो गया. इससे बाद चाचा ने अपनी 2 साल की भतीजी को जलती लकड़ी पर बैठा दिया. इसमें मासूम बुरी तरह से झुलस गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया.

Crime News
मनीष शरण
  • बिलासपुर,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में देवर-भाभी के कथित प्रेम संबंध का खौफनाक अंजाम बिलासपुर में सामने आया है. पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा पर अपनी 2 साल की मासूम भतीजी को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठाने का आरोप है. गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव का है.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक आरोपी नितिन कुमार लोनिया घुटकू गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार नितिन का अपनी भाभी अंकिता के साथ कथित प्रेम संबंध था. अंकिता अपने पति सुधीर और दो वर्षीय बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी.

बताया गया कि 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी. काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चला. इसके बाद बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नितिन, अंकिता और बच्ची के संबंध में जानकारी सामने आई.

जब घर लौटे तो हुआ जमकर विवाद-
इसके बाद 7 सितंबर को तीनों घुटकू वापस लौटे. घर लौटने के बाद पारिवारिक विवाद फिर शुरू हो गया. मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद हुआ. कुछ देर बाद नितिन और उसकी भाभी अंकिता के बीच भी विवाद हो गया.

भतीजी को जलती लकड़ी पर बैठाया- पुलिस
कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और विवाद को शांत कराया गया. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नितिन ने अपनी 2 वर्षीय भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया है.

बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी. पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी. देर रात उपचार के दौरान मासूम परमेश्वरी ने दम तोड़ दिया.

आरोपी गिरफ्तार-
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, पारिवारिक विवाद और बच्ची को चूल्हे में डालने के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement