मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अनोखा मामला सामने आया है. इस अनोखी मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है. भरे मंडप में दुल्हन से दूल्हे को दुत्कार दिया. जयमाल के समय दूल्हा और दुल्हन हाथों में वरमाला लेकर खड़े थे. दूल्हा इंतजार कर रहा था कि दुल्हन उसे वरमाला पहनाएगी. लेकिन दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज से दौड़कर भाग गई और अपने प्रेमी को वरमाला पहना दिया. दुल्हन के स्टेज से भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है.
बारात का भव्य स्वागत हुआ-
छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने भरे मंडप में दूल्हे की जगह अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी. घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है. मंगलवार को इस मामले की शिकायत उमरेठ थाने में दर्ज कराई गई. दरअसल परासिया से बारात उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंची थी. शादी की सभी रस्में चल रही थीं. बारात का स्वागत हुआ, आतिशबाजी हुई और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी शुरू हो गई थी.
दुल्हन ने प्रेमी के गले में डाली वरमाला-
इसी बीच वरमाला के लिए मंच तैयार किया गया और दूल्हा मंच पर पहुंच गया. जैसे ही दुल्हन को मंच पर लाया गया, उसने अचानक पंडाल में मौजूद एक युवक के गले में वरमाला डाल दी और उससे लिपट गई. यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए.
प्रेमी की जमकर हुई पिटाई-
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. दुल्हन के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी और उसे पंडाल से बाहर भगा दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति बन गई. इस घटना के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. बारात बिना विवाह के ही वापस लौट गई. दूल्हा पक्ष ने उमरेठ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी है कि युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हो गई थी. लेकिन शादी के दिन उसने यह कदम उठा लिया.
(पवन शर्मा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: