दिल में शादी के सपने एक बड़ा घर, सुन्दर पत्नी और शादी के खर्च के अलावा बहुत सारे पैसे ताकि आगे का जीवन हसीन और खुशहाल हो, इसी सोच के साथ बिहार के दरभंगा के रहने वाले एक इंजीनियर दीपक कुमार ने हमसफर की तलाश में एक डेटिंग पोर्टल का सहारा लिया, जहां उनका संपर्क श्रुति नाम की एक लड़की से हुई. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी. फिर युवक ने प्यार का इजहार किया. प्यार भरी बातें होने लगी. बात शादी के प्रस्ताव तक पहुंच गई. लड़की ने युवक से पैसे मांगे और युवक दिल खोलकर पैसे देता रहा. लेकिन जब पैसा वापस मांगने लगा तो युवती गायब हो गई. मोबाइल फोन बंद कर लिया. युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामला की तफ्तीश में जुटी तो पता चला कि युवती की तस्वीर और सोशल मीडिया एकाउंट फर्जी निकला.
डेटिंग ऐप पर संपर्क, फिर हुआ प्यार-
दरभंगा के इंजीनियर दीपक शादी करना चाहता था. इसके लिए उसने डेटिंग पोर्टल का सहारा लिया. इसपर उसका संपर्क श्रुति नाम की लड़की से हुआ. दोनों में दोस्ती हो गई. फिर युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया. दोनों में खूब बातें होने लगी. लड़की ने अपनी फोटो भी भेजी. लड़का तस्वीर देखकर मोहित हो गया. धीरे-धीरे लड़के को प्यार हो गया. इसके बाद लड़के ने शादी का प्रस्ताव रखा. लड़की शादी के लिए तैयार हो गई.
श्रुति को डेढ़ करोड़ रुपए दिए-
दीपक अपने मन की बात श्रुति को बताया. दीपक ने बताया कि शादी के लिए उसने पैसे जमा किए हैं. श्रुति ने भरोसा दिलाया कि वो इन्वेस्टमेंट बैंक में काम करती है, जहां पैसे लगाने पर ज्यादा पैसे मिलते हैं. इन्वेस्टमेंट और शेयर मार्केट में पैसे लगाने के नाम पर धीरे-धीरे दीपक पैसे देने लगा. दीपक ने सारी कमाई श्रुति को दे दिया. दीपक ने अपने माता-पिता और बहन के पैसे भी श्रुति को दे दिए. दीपक ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए श्रुति को दिए.
दीपक ने मांगे पैसे तो खुल गया राज-
दोनों की बीच 3 महीने तक बातचीत हुई. इस दौरान श्रुति ने दीपक से सारे पैसे ले लिये. लेकिन इस दौरान श्रुति ने एक बार भी वीडियो कॉल पर दीपक से बात नहीं की. लेकिन इस बीच दीपक को पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने श्रुति से पैसे मांगे. इसपर श्रुति ने दीपक को बताया कि सिस्टम में मेंटनेंस का काम चल रहा है. इसलिए पैसे मिलने में 2-3 दिन का समय लगेगा. लेकिन जब 2-3 दिन बाद पैसे नहीं मिले तो दीपक ने दोबारा श्रुति से पैसे मांगे. इसपर श्रुति ने शर्त रखी कि पैसे लेने के लिए 25 फीसदी अतिरिक्त रकम देनी होगी. श्रुति ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया. जब कई दिनों तक बाद नहीं हुई तो दीपक को समझ आ गया कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गया है.
पुलिस ने क्या कहा?
दीपक ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद दरभंगा साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी प्राथमिकी दर्ज़ कराई है इसकी पुष्टि खुद साइबर थाना के DSP बिपिन बिहारी ने भी की है. डीएसपी ने बताया कि दीपक झा ने आवेदन दिया है कि श्रुति ने डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर कराए हैं. जब दीपक ने पैसे वापस मांगे तो लड़की ने संपर्क तोड़ लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है. लड़की ने जो तस्वीर दिखाई है, वो फर्जी है. अभी आगे की जांच की जा रही है. लड़की ने 30 अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए हैं.
ये भी पढ़ें: