Advertisement

भोजपुरी गाने पर पिस्तौल के साथ महिला का वीडियो वायरल, एक्शन में आई पुलिस

बिहार के दरभंगा में एक महिला का पिस्तौल के साथ वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने फौरन महिला की पहचान कराई और उसके घर पर छापा मारा. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पिस्तौल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.

Darbhanga Viral Video
प्रह्लाद कुमार
  • दरभंगा,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

बिहार के दरभंगा में एक महिला को हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो बनाना भारी पड़ गया. जब ये वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने महिला को न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया.

कहां से आई पिस्तौल?
अब पुलिस यह जानकारी जुटाने में लग गयी है कि महिला के पास पिस्टल और जिन्दा गोली कहां से आया और क्या महिला के पति और उनके परिवार का भी इस पूरे मामले में कोई रोल है? पुलिस उसकी जांच कर रही है. फिलहाल महिला का पति और परिवार के लोग पुलिस के डर से गायब है.

पिस्तौल के साथ वीडियो वायरल-
दरअसल गिरफ्तार महिला का नाम लाछो देवी है और महिला दरभंगा के घनश्यामपुर थाना इलाके के सिरसिया गांव की रहने वाली है. पिछले कुछ दिनों से सोसल मीडिया पर लाछो देवी का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमें महिला एक भोजपुरी गाने की धुन पर डांस करते हुए अपने कमर से पिस्टल निकलती है और हवा में लहराते पोज मारती है. महिला वीडियो में खूब मस्ती करते नजर आ रही है.

पुलिस ने की वीडियो की सच्चाई की जांच-
जब वीडियो प्रशासन तक पहुंचा तो दरभंगा पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश कराई. पहले महिला लाछो देवी की पहचान कराई गई. उसके बाद वीडियो की सत्यता की जांच की गयी. जांच के क्रम में जैसे ही महिला की पहचान हुई, घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने महिला के घर छापेमारी की.

पिस्तौल के साथ कारतूस भी बरामद-
जब पुलिस ने महिला के घर छापा मारा तो उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ. इसके साथ ही पुलिस को एक मैगजीन और 2 जिन्दा कारतूस भी मिला है. इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिससे वीडियो बनाया गया था और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था. जब पुलिस ने छापा मारा तो घर पर महिला के घरवाले नहीं मिले.

अब पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है और अवैध पिस्टल और जिन्दा गोली उनके पास कैसे पहुंची? इसकी जानकारी जुटाने में लग गयी है. दरभंगा ज़िले के विरौल के SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया कि घनश्यामपुर थाना के SHO को एक वीडियो प्राप्त हुआ था. जिसमें एक महिला के द्वारा एक पिस्टल की तरह दिखने वाला हथियार को कमर से निकाल कर डांस करते हुए पाया गया था. इस वीडियो के सत्यापन के लिए चौकीदारी परेड में जो भी चौकीदार उपस्थित थे, उनके दवारा पहचान कराया गया. तब पता चला कि यह घनश्यामपुर थाना अंतर्गर सिरसिया गांव है. वह वीडियो राम गुलाब यादव के घर की एक महिला का है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और महिला को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ पहले भी एक मारपीट का मुकदमा दर्ज़ है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement