Advertisement

गर्भवती डांसर को मारा, 275 किमी दूर ले जाकर जंगल में जलाया शव, 11 घंटे के CCTV फुटेज से खुला राज

महाराष्ट्र के धुले में गर्भवती महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. कलाकेंद्र के अंदरूनी विवाद में गर्भवती डांसर की हत्या की गई और 275 किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव जलाया गया. 11 घंटे की सीसीटीवी फुटेज की जांच से सच सामने आया.

Pregnant Dancer Murder Case
gnttv.com
  • धाराशिव,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

महाराष्ट्र में धुले के गरताडबारी घाट में जली हुई हालत में मिले गर्भवती महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जांच में सामने आया है कि कलाकेंद्र के अंदरूनी विवाद को लेकर बीड में पिंकी हनुमंत काटकर के साथ मारपीट की गई थी. वह बेहोश हो गईं तो आरोपियों ने उन्हें मृत समझ लिया. इसके बाद शव को वाहन में डालकर राजस्थान की ओर निकल पड़े. रास्ते में गरताडबारी घाट के जंगल में पेट्रोल डालकर शव जला दिया गया. 11 घंटे के CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है.

बीड में हुई थी मारपीट-
पिंकी काटकर जामखेड के सप्तसूर कला केंद्र में काम करती थीं. इससे पहले वह धाराशिव के महाकाली कला केंद्र में भी काम कर चुकी थीं.

कलाकेंद्र के अंदरूनी विवाद को लेकर बीड जिले के मांजरसुंबा चौफुली के पास एक घर में उनके साथ मारपीट की गई. मारपीट के बाद पिंकी बेहोश हो गईं. आरोपियों ने उनकी मौत होने की बात समझी और शव को ठिकाने लगाने के लिए वाहन से राजस्थान की ओर निकल पड़े.

गरताडबारी में जला दिया शव-
राजस्थान जाते समय धुले के गरताडबारी घाट में आरोपियों ने वाहन रोका. पुलिस के मुताबिक, यहां पिंकी के शव पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया. 

22 सितंबर को इसी इलाके में एक महिला का जला हुआ शव मिला. जांच के बाद मृतका की पहचान पिंकी हनुमंत काटकर के रूप में हुई.

11 घंटे CCTV खंगाला, वाहन तक पहुंची पुलिस-
जले हुए शव की पहचान और आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती था. मोहाडी पुलिस ने हाईवे और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले. करीब 11 घंटे की फुटेज से Hyundai Mobilio (MH 43 AR 4070) की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं.

वाहन की आवाजाही, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस की जांच धाराशिव और अहिल्यानगर तक पहुंची. संदिग्ध आरोपियों के धाराशिव से जुड़े होने की जानकारी के बाद मोहाडी पुलिस ने धाराशिव पुलिस से संपर्क किया.

धाराशिव LCB ने बढ़ाया जांच का दायरा-
धाराशिव LCB ने संदिग्धों की पृष्ठभूमि, स्थानीय संपर्क और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर मोहाडी पुलिस की मदद की.

पुलिस अधीक्षक ऋतु खोखर और अपर पुलिस अधीक्षक सचिन पांडकर के मार्गदर्शन में LCB के पुलिस निरीक्षक विनोद इज्जपवार, API सुदर्शन कासार, शौकत पठान, जावेद काजी, प्रकाश औटाडे, फरहान पठान और नागनाथ गुरव ने जांच में सहयोग किया.

कौन हैं 6 आरोपी?
धाराशिव पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है और मोहाडी पुलिस को सौंप दिया है. इसमें सरफराज उर्फ शफिक अलीम मोमिन, रिफ उर्फ खुज्या आसिफ शेख, लक्ष्मी बालाजी पवार, स्वाती उर्फ आरती गणेश कुर्हाडे, फारुख हाजू शेख और स्वप्नील जाधव उर्फ माधुरी महेंद्र मेढे शामिल हैं.

फारुख और रोहिणी शुरुआत में फरार थे. 27 सितंबर को कळंब-कैज मार्ग स्थित 7/12 होटल के पास जाल बिछाकर कळंब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. सभी आरोपी को धाराशिव पुलिस ने पकड लिया है. कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को मोहाडीनगर पुलिस के हवाले किया गया.

वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद-
वारदात में इस्तेमाल किए जाने का संदेह वाला सफेद Hyundai Mobilio (MH 43 AR 4070) कळंब इलाके में लावारिस मिला. वाहन की नंबर प्लेट हटा दी गई थी. कळंब पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की जांच के लिए मोहाडीनगर पुलिस को सौंप दिया.

जांच में सामने आया है कि सरफराज उर्फ शफिक मोमिन के खिलाफ धाराशिव और बीड जिलों में पहले से मामले दर्ज हैं.

हत्या के पीछे असल विवाद क्या था?
पुलिस अब हत्या के पीछे के वास्तविक विवाद, प्रत्येक आरोपी की भूमिका और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है. धुले जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजकुमार उपासे के मार्गदर्शन में मोहाडी पुलिस थाने की पुलिस निरीक्षक शिल्पा पाटील के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement