Advertisement

20 दिन में सब तबाह, धूमधाम से हुई शादी, एक शक ने सड़क पर कराई लड़ाई, फिर बर्बाद हो गई जिंदगी

उत्तर प्रदेश के इटावा में शादी के 20 दिन बाद सड़क पर पति-पत्नी में मारपीट हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस बीच पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली तो पत्नी ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की. हालांकि परिवारवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी जान बच गई.

Etawah News
अमित तिवारी
  • इटावा,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा में धूमधाम से एक शादी हुई. 20 दिन तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा. लेकिन पति ने बस स्टैंड पर पत्नी को देख लिया. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. सड़क पर मारपीट हुई. वीडियो वायरल हुआ. अब फैमिली पूरी तरह से तबाह हो गई. पति ने फांसी लगाकर जान दे दी तो पत्नी ने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. पत्नी अस्पताल में भर्ती है.

20 दिन पहले शादी, फिर सड़क पर मारपीट-
जुगरामऊ गांव के रहने वाले  25 साल के अंकित कुशवाहा की शादी 6 जुलाई को खुशबू से हुई थी. परिजनों के मुताबिक एक दिन पहले खुशबू अपने परिचित के साथ बस स्टैंड के पास थी. इसी दौरान अंकित ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख लिया और शक के चलते बीच सड़क पर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई. किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर घर लाया गया, लेकिन माहौल तनावपूर्ण रहा. उधर,  मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पति ने की खुदकुशी, पत्नी ने अस्पताल में-
इसके बाद पति ने खौफनाक कदम उठाया. सोमवार को सुबह अंकित ने घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति की मौत की खबर मिलते ही खुशबू ने पहले नींद की गोलियां खाईं और फिर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. उपचार के दौरान उसने हंगामा भी किया, डॉक्टरों और परिजनों ने समझाकर उसका इलाज शुरू कराया.

मार्केट में क्या हुआ था? पत्नी ने बताया
मृतक की पत्नी खुशबू का कहना है कि मेरे पति ने किसी दूसरे के साथ देखने का शक हो गया था, जबकि मैं बाजार में कपड़े खरीदने गई थी और मेरे साथ बाजार में मेरे पति ने मारपीट की. मैं वहां पर कह रही थी कि तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी, क्योंकि तुम मारपीट करते हो?

मृतक अंकित के बड़े भाई राजेश का कहना है कि हमने कह दिया था कि हम बिना लिखा पड़ी के नहीं रखेंगे. छोटे भाई की बहू किसी के साथ जा रही थी, तभी वहां झगड़ा हुआ और आज मेरे भाई ने फांसी लगा लिया.

पुलिस का क्या कहना है?
सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या कर ली गई है. पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई गई है. एक वीडियो भी सामने भी आया है, इस वीडियो की जांच की जा रही है. इसके पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी. युवक की शादी बीस दिन पूर्व हुई थी, इसके पश्चात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement