गंगाजल की कसम... और फिर मौत का तांडव! हाथ में पवित्र जल लेकर भाभी ने जो कहा, उसे सुनकर हैवान बन गया देवर का दोस्त

एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने पवित्र रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है. एक महिला ने हाथ में गंगाजल लेकर अपने देवर के दोस्त को 'बॉयफ्रेंड' मानने से इनकार किया, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने सब के होश उड़ा दिए.

gnttv.com
  • गोरखपुर,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

गोरखपुर से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला की उसके देवर के दोस्त ने हत्या कर दी. हत्या के पीछे रिश्तों में तनाव और अविश्वास की वह कड़ी दिखाई देती है, जिसकी अनदेखी लंबे समय से हो रही थी.

बांसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली खुशबू गौतम की शादी चार साल पहले उपेंद्र गौतम से हुई थी. उपेंद्र दुबई में नौकरी करते हैं और घटना से कुछ समय पहले ही वापस विदेश गए थे. घर पर खुशबू के साथ केवल उनके देवर जितेंद्र और ससुर प्रकाश ही रहते थे.

रिश्ते, तनाव और परिवार की चिंता
परिवार के अनुसार, खुशबू का गांव के ही सीताराम गौतम के साथ विवाह के बाद भी एक संबंध बना हुआ था. दोनों परिवार इस संबंध को लेकर परेशान थे और कई बार बैठकर बात भी कर चुके थे ताकि यह रिश्ता खत्म हो सके. सीताराम, खुशबू के देवर जितेंद्र का करीबी दोस्त था और इसी वजह से घर में उसकी आवाजाही भी बनी रहती थी.

गंगाजल की कसम और बढ़ता तनाव
बुधवार की रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में यह तय हुआ कि खुशबू और सीताराम गंगाजल लेकर यह कसम खाएंगे कि वह आगे से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखेंगे. देवर जितेंद्र और सीताराम रात में घर पहुंचे और कसम की प्रक्रिया शुरू हुई. इसी दौरान खुशबू ने कहा कि उसका सीताराम से कोई संबंध नहीं है. बताया जाता है कि यह सुनकर सीताराम अपना आपा खो बैठा और वहीं से माहौल तनावपूर्ण हो गया.

वारदात कैसे हुई?
रात बीतने के बाद खुशबू घर की छत पर टहल रही थी. इसी बीच सीताराम घर के बाहर लगी सीढ़ी से ऊपर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया. खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई. देवर जितेंद्र और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हालांकि वारदात के बाद सीताराम मौके से फरार हो गया, जिसके चलते गांव में तनाव फैल गया और लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी. पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

परिजनों की तहरीर और पुलिस की कार्रवाई
मृतका के ससुर ने आरोपी सीताराम गौतम के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. पुलिस की 6 टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है.

(रिपोर्ट- रवि गुप्ता)

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED