Advertisement

प्यार के लिए पिता से लड़ाई, फिर धूमधाम से शादी.. 9 साल बाद लव मैरिज का दर्दनाक अंत

यूपी के फतेहपुर में एक महिला टीचर की हत्या उसके घर में कर दी गई. हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. दोनों ने 9 साल के पहले लव मैरिज की थी. शादी के लिए युवती अपने पिता से लड़ गई थी. लेकिन 9 साल बाद लव मैरिज का खौफनाक अंत हुआ है.

Fatehpur News
नीतेश श्रीवास्तव
  • फतेहपुर,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. 9 साल पहले जिस लड़की ने अपने पिता से लड़कर लव मैरिज की थी, उसकी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ. पति ने अपने 2 भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. 29 साल की शालिनी यादव का शव बाथरूम में टब में मिला. महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
 
घर में मिला प्राइवेट स्कूल की टीचर का शव-
फतेहपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला इलाके में प्राइवेट स्कूल की टीचर का शव उसके घर में मिला. मृतका की पहचान शालिनी के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी, जबकि आरोपी पति दिलीप यादव चक अल्लीपुर प्राथमिक विद्यालय में सरकारी स्कूल में शिक्षक है. 

9 साल पहले हुई थी लव मैरिज-
दोनों की करीब नौ साल पहले दिलीप और शालिनी ने प्रेम विवाह किया था. दोनों का वैवाहिक जीवन एक सात वर्षीय बेटे के साथ चल रहा था. जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम और साथ जीने के वादे से हुई थी, उसी रिश्ते का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ. 

कुछ समय से चल रहा था विवाद-
परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. परिवार में चल रही कथित कलह के चलते दिलीप अपनी पत्नी शालिनी से नाराज चल रहा था. इसी विवाद ने शनिवार को कथित तौर पर ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि धारदार हथियार से हमला कर शालिनी की जान ले ली गई.

धूमधाम से हुई थी शादी-
वहीं मृतक शालिनी की माँ फूलमती का आरोप है कि मेरी बड़ी बेटी शालिनी जब कॉलेज जाती थी तो दिलीप यही शहर में रहकर पढ़ाई करता था. इन दोनों के बीच फोन के माध्यम से बातचीत होती रही. इस दौरान हमने शालिनी की शादी एक जगह तय कर दिया तो बेटी ने अपने पिता धर्मराज से बताया कि अपने ही समाज का लड़का है और हम दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते हैं. जिसपर मेरे पति धर्मराज ने दिलीप के घर जाकर रिश्ता तय कर और जयराम नगर में एक गेस्ट हाउस से 3 दिसंबर 2017 को धूमधाम से शादी की.

महिला की मां ने क्या कहा?
शादी के बाद दोनों से एक साल का बच्चा दर्शित हुआ. बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी और दिलीप बहुआ ब्लॉक के चक अलीपुर में सहायक अध्यापक के रूप में पढ़ाते थे. कुछ दिनों से बेटी काफी परेशान चल रही थी, बेटी दिलीप को बहुत चाहती थी इसलिए जब कभी भी घर आती तो खाना खाने के बाद तुरंत चली जाती थी. जिस बेटी की जिद पर उसकी पसंद के युवक से शादी किया, उसी ने अपने दो भाइयों भूपेंद्र और संदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. माँ ने यह भी कहा कि जिस तरह से मेरी बेटी की हत्या की गई है, उसी तरह दामाद और उसके दोनों भाइयों को फांसी मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement