Advertisement

3 महीने पहले शादी, प्रेमी के प्यार की चाहत, वाइफ की झूमका और मोबाइल वाली साजिश

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पति की हत्या का मामला सामने आया है. पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. दोनों की शादी 3 महीने पहले हुई थी. लेकिन पत्नी पति से खुश नहीं थी और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी.

Ganganagar News
gnttv.com
  • श्रीगंगानगर,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के चक 01 केएलएम में तीन दिन पहले आशीष हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का था. मृतक की पत्नी अर्जु उर्फ अंजली ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का शक-
श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 31 जनवरी को चक 01 केएलएम के रहने वाले बजीरचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि उनके भतीजे आशीष की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है. शुरुआती तौर पर मामला सड़क हादसे का दर्ज किया गया. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल निरीक्षण के दौरान चोटों की प्रकृति संदिग्ध पाई गई.

3 महीने पहले हुई थी शादी-
पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी और गहन अनुसंधान किया. जांच में सामने आया कि मृतक आशीष की शादी करीब तीन माह पूर्व अर्जु उर्फ अंजली से हुई थी. शादी से खुश न होने के कारण अंजली अपने प्रेमी संजय उर्फ संजू के साथ मिलकर हत्या की योजना बना चुकी थी.

प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश-
घटना वाली रात अंजली ने आशीष को घूमने के बहाने सुनसान सड़क पर ले जाकर पहले से छिपे आरोपियों को इशारा किया. आरोपियों ने आशीष पर डंडों से हमला कर उसे बेहोश किया और फिर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद में अंजली ने हत्या को दुर्घटना और लूट का रूप देने के लिए आरोपियों को आशीष का मोबाइल फोन और अपने झुमके देकर मौके से भगा दिया.

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल संजय, रोहित उर्फ रॉकी, बादल उर्फ सिद्धार्थ और मृतक की पत्नी अर्जु उर्फ अंजली को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है.

(हरनेक सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement