बाइक पर रील बनाना पड़ गया भारी, युवती की गई जान, एक्सीडेंट का Video Viral

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रील बनाने समय बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में एक युवती की मौत हो गई. जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि युवती बाइक चला रही है और युवक पीछे बैठ कर रील बना रहा है.

Viral Video
gnttv.com
  • गाजियाबाद,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

आजकल रील बनाना आम हो गया है. युवक-युवतियां रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. लेकिन अगर सावधानी नहीं बरती गई या गलत जगह पर रील बनाया गया तो कभी-कभी ये जानलेवा भी हो सकता है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवती का रील बनाना उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. तेज रफ्तार बाइक पर रील बनाने के चक्कर में युवती को जान चली गई.

रील बनाने के चक्कर में टकराई बाइक-
ये वाक्या वेव सिटी थाना क्षेत्र इलाके का है, जहां एक युवक और एक युवती सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ा रहे थे. इस दौरान युवती बाइक चला रही थी और युवक पीछे बैठकर रील बना रहा बता. अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में युवती की मौत हो गई. जबकि युवक गंभीर तौर पर जख्मी हो गया. गलत जगह रील बनाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. 

वायरल हो रहा वीडियो-
इस हादसे का वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों खुशी-खुशी रील बना रहे हैं. लेकिन अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से हादसे के शिकार हो गए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे की शिकार युवती का नाम इकरा था और वो सिर्फ 19 साल की थी. जबकि हादसे में जख्मी हाशिम 20 साल का है और गंभीर रूप से जख्मी है.

क्या हुआ था?
हादसे का शिकार हुई युवती वेव सिटी क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स बाइक (आर-15) तेज रफ्तार से दौड़ रही थी. बाइक चला रही युवती का साथी पीछे बैठकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक-युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. रविवार सुबह तड़के सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला संयुक्त अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

वेल्डिंग की दुकान में काम करता है युवत- पुलिस
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बाइक युवती चला रही थी और पीछे बैठा युवक वीडियो बना रहा था. युवक एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और युवती के घर के पास ही रहता है.

पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. युवती की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा. फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

(मयंक गौड़ की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED