Advertisement

कंप्यूटर सेंटर में छात्रा को Kiss कर रहा था टीचर, भाई ने बनाया वीडियो, 3-4 थप्पड़ भी मारे

यूपी के गोरखपुर में कंप्यूटर सेंटर में एक छात्रा के साथ टीचर की अश्लील हरकत का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को पीड़िता के भाई ने बनाया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है.

Gorakhpur News
गजेंद्र त्रिपाठी
  • गोरखपुर,
  • 11 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कंप्यूटर सेंटर का टीचर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो बनाने वाला पीड़िता का भाई बताया जा रहा है, जो अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पर पहुंचा और रंगे हाथ टीचर को अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया. इस दौरान टीचर को 3-4 थप्पड़ भी मारता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है.

कंप्यूटर सेंटर पर डर्टी पिक्चर-
गोरखपुर के एक कंप्यूटर सेंटर की डर्टी पिक्चर वायरल हो रही है. शिक्षक को छात्रा को किस करते हुए पकड़ लिया गया. छात्रा के भाई और उसके साथियों ने कंप्यूटर लैब में ही शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे. लड़की के भाई का आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोक लिया था और उसके साथ गलत हरकत की.

छात्रा को किस कर रहा था टीचर-
ये वाक्या उत्तर कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है. बुधवार 9 सितंबर की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लास खत्म होने के बाद कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोका. इस कंप्यूटर सेंटर में करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते हैं. बुधवार 9 सितंबर को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया. आरोप है कि शिक्षक छात्रा को किस कर रहा था.

छात्रा के भाई ने बनाया वीडियो-
इसी दौरान छात्रा का भाई कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया. भाई ने शिक्षक से पूछा कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है? इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने क्या कहा?
गोरखपुर के सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि कैंपियरगंज थाना अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोचिंग सेंटर का टीचर एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए दिख रहा है. इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अध्यापक जगदीश चौरसिया को हिरासत में ले लिया गया है. पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement