मध्य प्रदेश के गुना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने पार्लर संचालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने पति से उसका रेप करवाया. इस दौरान संचालिका और उसका भाई घर की रखवाली करते थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
घर पर अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम-
गुना में ये सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. 22 साल की पीड़िता के बयान के मुताबिक वो और यास्मीन गुलाबगंज में ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रहीं थीं. इस दौरान पीड़िता यास्मीन के घर भी आती जाती रहती थी. एक दिन जब पीड़ित युवती यास्मीन के घर पहुंची तो उसके घर पर उसका पति शरीफ मौजूद था.
शरीफ ने युवती से कहा यास्मीन आ रही होगी, घर के अंदर बैठकर थोड़ा इंतजार कर लो. पीड़ित युवती जब घर के अंदर यास्मीन का इंतजार करने लगी तो शरीफ ने अकेला पाकर उसके साथ रेप किया. पीड़ित युवती ने जब ये बात अपनी दोस्त यास्मीन को बताई तो उसने कहा कि किसी से मत कहना, बदनामी हो जाएगी.
पत्नी और साला करते थे पहरेदारी-
युवती ने अपनी दोस्त पर भरोसा किया. लेकिन उसने उसका भरोसा तोड़ दिया. उधर, यास्मीन का पति शरीफ अक्सर बदनामी का डर दिखाकर बलात्कार करने लगा. जब युवती को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता तो खुद आरोपी शरीफ की पत्नी यास्मीन और उसका साला मुबीन घर के बाहर पहरेदारी करते थे. लेकिन जब युवती ने इसका विरोध किया तो शरीफ ने उसके साथ मारपीट की. इस बात की खबर जब पीड़ित युवती के घरवालों को मिली तो बवाल हो गया. घरवालों ने शरीफ के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि युवती के बयान लिए गए हैं. पति शरीफ पत्नी यास्मीन समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है.
(विकास दीक्षित की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: