Advertisement

कार से खींचकर पिटाई, सिर में चोट, बहता खून.. फिर पट्टी बांधकर दुल्हन लाने निकल पड़ा दूल्हा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दबंग एक दूल्हे को कार से खींचकर पिटाई कर रहे हैं. दबंगों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही दूल्हे को रिश्तेदारों की भी पिटाई की. हालांकि दूल्हे पट्टी कराने के बाद दुल्हन को लेने के लिए बांदा निकल पड़ा.

Hamirpur News
gnttv.com
  • हमीरपुर,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दूल्हे को कार से खींचकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दर्जभर दबंगों ने पहले कार में तोड़फोड़ की. इसके बाद दूल्हे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस हमले में दूल्हे का सिर फट गया. इसके बाद दूल्हे ने पट्टी कराई और बारात लेकर गया.

दूल्हे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा-
हमीरपुर में राठ थाना इलाके में बुलंद हौसलों के साथ दर्जन भर बाइक सवार दबंगों ने सरेआम बारात की एक कार को रोका. इसके बाद कार में तोड़फोड़ की. कार में मौजूद दूल्हा, उसके भाई, भांजी और रिश्तेदारों के साथ मारपीट की. दबंगों ने दूल्हे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस हमल में दूल्हा, उसका भाई और रिश्तेदार जख्मी हो गए. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिख रहा है कि दूल्हा बचने के लिए कार से निकलकर भागता है, लेकिन दबंग उसे दौड़ाकर पीटते हैं.

दूल्हे के भाई ने सुनाई आपबीती-
राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्ना वीरा गांव के रहने वाले जगदेव ने बताया कि 7 मई को उसके भाई मुन्नीलाल की बारात लेकर वे बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के इम्लौर गांव जा रहे थे. तभी रास्ते में राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास पहले से घात लगाए हुए बैठे दर्जन भर दबंगों ने उनकी कार के आगे बाइकें खड़ा कर दी. जब कार रुकी तो दबंगों ने उसमें मौजूद सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया. इस हमले में दूल्हे, उसकी भांजी रुपाली के अलावा कई लोगों को चोटें आई हैं.

दुल्हन को लेने निकल गया लहूलुहान दूल्हा-
जगदेव ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कैथा गांव के रहने वाले दबंग अम्बर ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. वहीं, इस तरीके की वारदात से नागरिकों में दहशत व्याप्त है. राठ के सरकारी अस्पताल में दूल्हे और उसके परिजनों का इलाज किया गया. इसके बाद लहूलुहान दूल्हा दूसरी कार से दुल्हन को लेने के लिए बांदा रवाना हो गया.

इस मामले में राठ के CO राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी.

(नाहिद अंसारी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement