Advertisement

कुंवारी बनकर की हर शादी, निभाई हर रस्म, फिर खेला खेल... लुटेरी दुल्हन के शिकार परिवारों ने खोली पोल

यूपी के हापुड़ में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. पहले ये महिला खुद को अविवाहित बताकर शादी करती थी और उसके कुछ समय बाद पति से तलाक ले लेती थी. तलाक के बदले पति की फैमिली से मोटी रकम वसूलती थी. इस महिला ने 4 फैमिली को अपना शिकार बनाया है.

Hapur News
gnttv.com
  • हापुड़,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक लुटेरी दुल्हन का किरदार सामने आ रहा है. जो शादी सिर्फ इसलिए करती हैं, क्योंकि उसे ठगना होता है. ये लुटेरी दुल्हन पहले शादी करती है, उसके बाद तलाक की बात कहकर अपने पति की फैमिली की लूट लेती है.

लुटेरी दुल्हन का कारनामा-
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की एक महिला पर कई परिवारों से लाखों रुपये ठगने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़ितों का आरोप है कि महिला ने बिना किसी कानूनी तलाक के एक के बाद एक चार शादियाँ की और हर बार शादी के कुछ समय बाद साजिश के तहत पति के परिवार से पैसा मांगती थी. पैसे मिलने के बाद फरार हो जाती थी.

पीड़ित परिवारों के अनुसार नेहा नाम की महिला ने खुद को अविवाहित बताकर शादियां करती थी. शादी के बाद वह ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना जैसे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती थी और समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूल लेती थी.

पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित परिवार-
इस कथित संगठित ठगी के चलते कई युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और परिवारों की सालों की जमा-पूंजी खत्म हो गई. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें सामाजिक बदनामी का भी सामना करना पड़ रहा है. सभी पीड़ित परिवार एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पीड़ितों ने मामले को गंभीर धोखाधड़ी बताते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई- एसपी
पीड़ित परिवार ने जब इस लुटेरी दुल्हन की शिकायत पुलिस में की तो पुलिस एक्टिव हुई. पुलिस अब जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है. हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(देवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement