Advertisement

वकील दुल्हन को मिल गया नकली दूल्हा, भड़की लड़की, लड़के पर आई आफत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक अधिवक्ता युवती की शादी तय हुई. लेकिन जब बारात पहुंची तो दूल्हा अलग था. इससे गुस्साएं लड़की वालों ने दूल्हे और बारातियों की पिटाई कर दी. मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

Hardoi Fake Groom
gnttv.com
  • हरदोई,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक अधिवक्ता युवती ने मंडप में ही दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया और शादी से इनकार कर दिया. युवती का आरोप है कि मोबाइल और व्हाट्सऐप पर जिस युवक से उसकी बातचीत होती थी, वह खुद को राहुल मिश्रा बताकर भोपाल में भारतीय सेना में तैनात होने का दावा करता रहा. लेकिन बारात लेकर पहुंचे युवक की पहचान पूरी तरह अलग निकली. दूसरा दूल्हे निकलने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत बारात की पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में ले लिया.

मंडप में दुल्हन का दूल्हे को पहचानने से इनकार-
हरदोई के शाहाबाद कसबे में मंगलवार रात मध्यप्रदेश के छतरपुर से बारात आयी थी. शादी में उस समय खलल पड़ गया, जब मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को यह कहकर पहचानने से इनकार कर दिया कि जिससे उसकी बात होती थी, यह वो नहीं है.

दूसरे लड़के से होती थी बात- दुल्हन
दुल्हन के अनुसार सोशल मीडिया के जरिये उसकी बातचीत और रिश्ते की सहमति राहुल मिश्रा नाम के युवक से हुई थी. जिसने खुद को सेना में बताया था. जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच वैवाहिक संबंध तय होने के बाद बीती रात बारात शाहाबाद पहुंची. लेकिन जयमाल और शादी की रस्मों से पहले युवती को दूल्हे पर शक हुआ. पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवेंद्र सिंह परिहार बताया. वहीं, बारात में शामिल अन्य लोग भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. 

लड़की पक्ष भड़का, कर दी पिटाई-
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और लड़की पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. जिसके बाद लोगो ने दूल्हे समेत बारातियो की पिटाई कर दी. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे समेत सभी बारातियों को पुलिस थाने लाई, जहां से दूल्हे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

दुल्हन ने की कार्रवाई की मांग-
युवती ने आशंका जताई कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मानव तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है. उसने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे समेत कई संदिग्ध बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पूरे घटनाक्रम के बाद शादी समारोह स्थल पर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही.

9 लोगों को हिरासत में लिया गया- पुलिस
पुलिस ने बताया कि 12 और 13 मई 2026 की मध्य रात्रि थाना शाहाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की बातचीत राहुल नामक युवक से होती थी, जो स्वयं को भोपाल निवासी बताता था. दोनों परिवारों के बीच विवाह तय होने के बाद बारात आई, लेकिन युवती ने दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया. दूल्हे ने अपना नाम देवेंद्र बताया और राहुल नाम के किसी व्यक्ति को जानने से भी इनकार किया।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल करीब नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

(प्रशांत पाठक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement