Advertisement

दो बीवियों के चक्कर में फंसा शख्स, रच डाला खूनी खेल, दोस्त से करवाया दूसरी पत्नी का रेप फिर गला घोंट कर मार डाला

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया. जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का रेप करवाया और उसे मारकट फेंक दिया. इस निर्मम हत्या के पीछे क्या वजह थी चलिए आपको बताते हैं

पत्नी की हत्या का खूनी खेल
तनसीम हैदर
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST
  • लड़ाई झगड़े से तंग आकर रची हत्या की साजिश
  • किसी और के घर सोने चली जाती थी दूसरी पत्नी
  • पहली पत्नी के साथ मिलकर कर दी हत्या

18 अप्रैल को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एक महिला के कत्ल के मामले में दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है पुलिस ने हत्या मामले में मृतका के पति, उसकी पहली पत्नी और आरोपी के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

18 अप्रैल को झाड़ियों में मिली डेडबॉडी

इस खौफनाक कत्ल के मामले में खुलासा हुआ है कि पति ने अपनी पहली पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक दिया था. दरअसल 18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की सुनसान जगह पर झाड़ियों में एक 30 साल की महिला की लाश मिली है जिसके बाद पुलिस को पता चला कि ये लाश ममता की है जो ऋषि नाम के शख्स की दूसरी पत्नी है.

पत्नी की हत्या कर कारखाने पहुंचा था पति

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि 16 अप्रैल की रात 9:00 बजे ऋषि आखिरी बार अपनी दूसरी पत्नी ममता के साथ मंगल बाजार में खरीदारी करते देखा गया था. अगले दिन ऋषि कारखाने में आया लेकिन वह सामान्य नहीं दिख रहा था जब उसके साथी ने पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ पारिवारिक समस्या है. अगले दिन ऋषि कारखाने भी नहीं पहुंचा.

दो-दो बीवियों के बीच फंस गया था आरोपी

पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि ऋषि की दो पत्नियां थीं, बेबी (पहली पत्नी, उम्र  36 साल और 2 बेटे ) और मृतक महिला ममता (दूसरी पत्नी, उम्र 30 साल, 1 बेटा). मृतक ममता पहले बिहार में रहती थी लेकिन वह अपने पति के साथ रहने दिल्ली आ गई थी. इसके बाद ममता और ऋषि के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. ये झगड़ा दिन प्रतिदिन इस कदर बढ़ने लगा कि ऋषि ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी का कत्ल कर दिया.

लड़ाई झगड़े से तंग आकर रची हत्या की साजिश

जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यानी पति ऋषि, करण (ऋषि का दोस्त) और बेबी (पहली पत्नी), जिन्होंने खुलासा किया कि वे मृतका यानी ममता के लड़ाई झगडे के रवैए से तंग आ चुके थे, जिसमें मुख्य रूप से खाना और कभी-कभी दूसरे के घर में सोना, छत पर सोने चले जाना इत्यादि शामिल था. इस हत्या की साजिश में ऋषि ने अपने दोस्त करण को भी शामिल किया और तीनों ने मिलकर 17 अप्रैल की रात इस घटना को अंजाम दिया. जांच में सामने आया कि मृतका ममता के साथ आरोपी करण ने पहले बलात्कार किया और उसके बाद उसके पति ऋषि  ने उसे गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement