Advertisement

14 दिन पहले हुई थी शादी, मैट्रिमोनियल साइट्स से हुई थी मुलाकात... छत से गिरकर हुई मौत, पति ने क्या बताई वजह?

उत्तर प्रदेश के झांसी में 14 दिन की विवाहिता की छत से गिरकर मौत हो गई. उसकी शादी 28 अप्रैल को हुई थी और 2 मई को रिसेप्शन था. दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियम साइट्स के जरिए हुई थी. पति ने बताया कि वो मजाक-मजाक में छत की मुंडेर से पैर लटका कर बैठी थी, तभी हादसा हुआ.

Jhansi News
gnttv.com
  • झांसी,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

यूपी के झांसी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई है. अभी दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग हल्का भी नहीं हुआ था, उससे पहले दुल्हन ने दुनिया छोड़कर चली गई. 14 दिन पहले शादी हुई थी. घर में खुशी का माहौल था. अचानक दुल्हन छत की दूसरी मंजिल से गिर गई. घरवाले दुल्हन को अस्पताल ले गए. लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई थी. पति का कहना है कि वो छत की मुंडेर पर पैर लटका कर मजाक कर रही थी, तभी बैलेस बिगड़ गया और वो नीचे गिर गई. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

गोरखपुर में दुल्हन का मायका-
30 साल की दुल्हन का नाम प्रियंका मिश्रा था. उसका मायका गोरखपुर जिले में है. उसके पिता कस्टम विभाग से रिटायर्ड बताए जा रहे हैं. वह काफी होशियार थी और बीएड भी कर चुकी थी. अभी 28 अप्रैल को उसकी झाँसी के सीपरी बाजार थानांतर्गत मिशन कंपाउंड में रहने वाले शुभम से शादी हुई थी. 

मैट्रिमोनियल साइट्स से हुई थी मुलाकात-
पति शुभम ने बताया कि उनकी करीब डेढ़ साल पहले जीवन साथी डॉट कॉम से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और उन्होंने शादी करने का निर्णय ले लिया. जिसमें दोनों परिवारों के सहमति हो गई और उन्होंने 28 अप्रैल को शादी कर ली. इसके बाद 2 मई को रिशेप्शन भी हुआ.

मजाक में हुआ हादसा- पति
सोमवार को शादी के उपलक्ष्य में घर पर सुहागिनों का खाना था. कार्यक्रम चल रहा था, तभी लगभग 4.30 बजे प्रियंका अपने कमरे में आई. कुछ देर बाद वह दोनों छत पर गए और बातें करने लगे. इस दौरान प्रियंका छत की मुंडेर पर मजाक में पैर लटकाने लगी तो उसने मना किया. लेकिन वह फिर मजाक करने लगी और पैर मुंडेर पर लटका दिया. इतने में वह नीचे उतरने को हुआ तभी प्रियंका दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई. सभी लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई. पति ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया है. लेकिन धूप होने के बावजूद वह दोनों छत पर  क्यों गए? यह नहीं बता सका. यह प्रियंका के परिजनों के सुबह तक झाँसी पहुँचने की संभावना है.

पुलिस का क्या कहना है?
इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सीपरी थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया. साथ ही घटना का वास्तविक कारण जानने के लिए फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों को एकात्रित किया. यदि शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(प्रमोद गौतम की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement