Advertisement

Jhansi News: 22 साल की पत्नी 55 वर्ष के प्रेमी संग फरार, घर से लाखों रुपए और जेवर भी ले गई साथ, पीड़ित पति न्याय का लगा रहा गुहार, जानें पूरा मामला 

झांसी में एक 22 वर्षीय विवाहित महिला अपने 55 साल के प्रेमी संग फरार हो गई है. महिला घर से लाखों रुपए और जेवर भी लेकर फरार हुई है. अब पीड़ित पति पुलिस थाने में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगा रहा. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं.  

Victim's Husband with his Wife
gnttv.com
  • झांसी,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो न सिर्फ पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सामाजिक संरचना को भी झकझोर देता है. यहां एक 22 वर्षीय विवाहिता अपने से करीब 33 साल बड़े कथित प्रेमी के साथ अचानक फरार हो गई. आरोप है कि जाते-जाते वह घर से लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई. पीड़ित पति ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

साल 2024 में हुई थी शादी
यह मालमा मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले का है. यहां रहने वाले पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके अनुसार उनकी शादी वर्ष 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी. शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उनके वैवाहिक जीवन में उस वक्त दरार आने लगी, जब किशोरपुरा गांव के प्रधान वीरेंद्र पाठक का उनके घर आना-जाना बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान प्रधान और उनकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में विवाद का कारण बन गईं. पीड़ित पति का कहना है कि उसने कई बार इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. हालात तब और बिगड़ गए जब 29 अप्रैल 2026 की शाम उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. 

नकदी और जेवर ले जाने का आरोप
पुष्पेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी जाते समय घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई. मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी दोनों को एक साथ जाते हुए देखने की बात कही है, जिससे मामले को और बल मिला है. पीड़ित पुष्पेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था, लेकिन गांव के प्रधान का उनके घर लगातार आना-जाना था.

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पुष्पेंद्र के अनुसार, हाल ही में उसकी पत्नी घर आई, कुछ देर रुकी और फिर प्रधान उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद जब उसने घर की जांच की तो जेवर और नकदी भी गायब मिली. पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय चाहिए और जल्द से जल्द कार्रवाई हो. पुष्पेंद्र ने यह भी बताया कि उसने पुलिस में लिखित शिकायत दे दी है और अब उसे प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद है. उधर, मऊरानीपुर थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो चुकी है. उनका कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(अजय झा की रिपोर्ट)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement