Advertisement

'मुझे ले जाओ, नहीं तो मार देंगे', मरने से पहले पिता से फोन पर कही थी SI की बहू

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई. महिला का शव फंदे से लटका मिला. पिता का आरोप है कि 5 लाख रुपए के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. मरने से पहले उसने फोन किया था और कहा था कि मुझे ले जाओ, नहीं तो ये मार देंगे.

Jhansi News
gnttv.com
  • झांसी,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

यूपी के झांसी में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक और विवाहित मौत हो गई. उसका ससुराल में फांसी पर साड़ी से लटका हुआ शव मिला. पिता का आरोप है कि 5 लाख रुपए के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. मरने से पहले उसने फोन कर कहा था कि उसे या तो अलग करवा दो या फिर इन्हें समझा दो. नहीं तो ये मार डालेंगे. इससे पहले हम पहुंचते, उसकी मौत की खबर आ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया था. लेकिन ससुराल वाले नहीं पहुंचे. जिस कारण उसकी बेटी का 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ.

7 साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी-
मृतका का नाम करीब 35 वर्षीय अन्नू यादव था. उसके पिता देवीशरण मूल रुप से हमीरपुर जिले में चिकासी थाना क्षेत्र के रहने वाले है और वर्तमान में झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र में रहते हैं. हर पिता की तरह उन्होंने आज से करीब 7 साल पहले वर्ष 2019 में अपनी बेटी अन्नू का विवाह रिटायर्ड एसआई महेन्द्र सिंह यादव के बेटे लोकेन्द्र यादव के साथ बड़ी धूमधाम से किया था. 

शादी में दिए थे 20 लाख रुपए-
पिता ने बताया कि शादी में उन्होंने करीब 20 लाख के जेबर और नकदी दिए थे. शादी के बाद उसका एक बेटा भी है. पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति और ससुराल वाले उनसे 5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे. जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया जाने लगा. कई बार हम लोगों ने समझाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. कुछ समय ठीक चलता, इसके बाद फिर से उसे प्रताड़ित किया जाता था. 

'मुझे ले जाओ नहीं तो मार देंगे'
उन्होंने बताया कि अभी 5 मई उसकी छोटी बहन की शादी थी. जिसमें शामिल होने के लिए अन्नू तो आई, लेकिन उसमें न तो सुसराल से कोई आया और ना ही उसके बेटे को उसके साथ भेजा गया. शादी के बाद वापस 19 मई को उसकी बेटी ससुराल आई तो उसे ताने देते हुए फिर से रुपयों की मांग की जाने लगी. 31 मई की रात्रि में बेटी का फोन आया और कहा कि मुझे ले जाओ नहीं तो ये मार देंगे. इससे पहले हम अगली सुबह उसकी ससुराल पहुंचते, उन्हें उसकी मौत की खबर मिली. 

7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज-
जब इस मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस से बात की गई तो थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मॉर्चरी भेज दिया था. दोनो पक्षों के न आने के कारण शव का पोस्टमार्टम समय पर नहीं हुआ था, लेकिन अब कराया जा रहा है. साथ ही पिता देवीशरण की शिकायत के आधार पति लोकेंद्र समेत 7 लोगों के खिलाफ धारा 85 व 108 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी.

(प्रमोद कुमार गौतम की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement