Jharkhand News: दोस्ती... प्यार, सेक्स और धोखा, प्रशिक्षु डीएसपी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप

झारखंड में एक प्रशिक्षु डीएसपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. युवती ने आरोप लगाया है कि प्रशिक्षु डीएसपी ने सोशल मीडिया पर पहले उसके साथ दोस्ती की फिर प्यार और शादी करने का वादा कर गेस्ट हाउस में ले जाकर यौन शोषण किया. आइए पूरा मामला जानते हैं.   

Symbolic Photo
gnttv.com
  • रांची,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

झारखंड में एक प्रशिक्षु डीएसपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. रांची के चुटिया थाने में सोशल मीडिया के जरिए प्यार यानी लव, सेक्स, धोखा के फिल्मी तर्ज पर मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, लोहरदग्गा के प्रशिक्षु डीएसपी यानी प्रोबेशनर डीएसपी अमित सिंह पर शादी का झांसा देकर एक लड़की के साथ यौन शोषण एवं उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है. 

शादी करने का दिलाया विश्वास
शिकायतकर्ता युवती के आवेदन पर चुटिया थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. रांची के SSP राकेश रंजन ने इस मामले की पुष्टि कर दी है. शिकायतकर्ता ने आवेदन में बताया है कि साल 2024 में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए लोहरदग्गा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित सिंह से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी. इस दौरान डीएसपी के द्वारा यह बताया गया कि वह युवती से प्यार करता है. फोन पर बातचीत होने के बाद दोनों की मुलाकात रांची के एक रेस्टोरेंट में हुई. इस दौरान डीएसपी ने युवती को यह विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा. 

प्यार परवान चढ़ा 
प्यार परवान चढ़ा और फिर डीएसपी शादी करने के वादा पर शिकायकर्ता ने यकीन कर लिया. कुछ दिनों तक दोनों में प्यार खूब परवान चढ़ा.  दोनों के बीच फोन और मैसेज से लगातार संपर्क बना रहा. युवती के अनुसार इसी बीच दिसंबर 2024 के महीने में डीएसपी के द्वारा उसे एक गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां शादी का वादा किया गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया. शादी का प्रलोभन देकर उसके बाद भी डीएसपी के द्वारा कई बार युवती से संबंध बनाए गए. ये भी पता चला है कि होटल/गेस्ट हाउस में रूम बुक करवाने के लिए दिए गए Identity भी दूसरे के नाम के थे. 

अचानक बात करनी कर दी बंद 
कुछ दिनों के बाद अचानक डीएसपी ने युवती से बात करनी बंद कर दी. पूछने पर डीएसपी ने बताया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है. बाद में युवती इस मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय तक भी गई, लेकिन जबरदस्ती डीएसपी के परिवारवालों ने मिलकर युवती के परिवार से समझौता करवा दिया. इतना ही नहीं डीएसपी के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा और आत्महत्या के लिए भी उकसाया गया. ऑनलाइन शिकायत और आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने डीएसपी अमित कुमार सिंह को निलंबित (Suspend) कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करके चुटिया थाना हर एंगल से तफ्तीश में जुट गई है. रांची के SSP ने कहा कि जांच के आधार पर आगे कर्रवाई की जाएगी.

(सत्यजीत की रिपोर्ट)

 

Read more!

RECOMMENDED