Advertisement

क्लासरूम में टीचर का रोमांस, Video Viral, दोनों टीचर सस्पेंड

यूपी के कन्नौज में एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो टीचर क्लासरूम में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में आया और दोनों टीचरों को सस्पेंड कर दिया है.

Kannauj News
gnttv.com
  • कन्नौज,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

स्कूल में टीचर का काम बच्चों को पढ़ाना और अनुशासन सिखाना है. लेकिन अगर टीचर ही स्कूल में अपने कर्तव्यों को भूल जाए तो क्या कहा जाएगा? उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जिसमें टीचर्स ने इस पेशे को कलंकित किया है. टीचरों ने ऐसा कुछ किया, जिसके बाद शिक्षा विभाग को एक्शन लेना पड़ा. दरअसल एक स्कूल में 2 टीचरों का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है. ये आपत्तिजनक वीडियो क्लासरूम का है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया और दोनों टीचरों को सस्पेंड कर दिया.

क्लासरूम में रोमांस का वीडियो वायरल-
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें दो टीचर विद्यालय के क्लासरूम में रोमांस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अध्यापक के रोमांस का वीडियो उसकी पत्नी ने ही वायरल किया है. जिसका अपने पति के साथ फैमिली कोर्ट में पिछले 4 साल से मामला चल रहा है. हालांकि वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है.

कन्नौज के एक स्कूल का बताया जा रहा वीडियो-
बताते चले कि सोशल मीडिया पर प्राथमिक विद्यालय के पुरुष अध्यापक और महिला अध्यापक के बीच के रोमांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो कन्नौज के सौरिख कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. इस वीडियो में दोनों विद्यालय परिसर के क्लास रूम में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुरुष अध्यापक का अपनी पत्नी के साथ फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा है और दावा यह किया जा रहा है कि पत्नी ने ही वीडियो वायरल किया है. हालांकि यह वीडियो पुराना है. लेकिन वीडियो अब वायरल किया गया है.

दोनों टीचर सस्पेंड-
जब क्लासरूम में दो टीचरों के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग एक्शन में आया. स्कूल के हेडमास्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है. दोनों टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है.

(नीरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement