कानपुर में 63 साल के कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्याकांड में एक पार्टी का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो उस रात का बताया जा रहा है, जब विनीत की उनके घर में हत्या हुई थी. वीडियो में आरोपी बहू शालू अपने पति सुब्रत के साथ पार्टी में डांस करती नजर आ रही है.
डार्क पर्पल गाउन में बहू का डांस-
वीडियो में शालू डार्क पर्पल गाउन पहने दिखाई दे रही है. वह पति के साथ डांस कर रही है. बैकग्राउंड में ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो’ गाना बज रहा है. शालू गाने की धुन पर पति के साथ डांस करती हुई दिखाई देती है.
वीडियो में पार्टी का माहौल पूरी तरह सामान्य नजर आ रहा है. आसपास लोग मौजूद हैं और डांस कर रहे हैं. शालू भी बेहद सहज अंदाज में पार्टी करती दिखाई दे रही है. उसके चेहरे पर किसी तरह की घबराहट या तनाव नजर नहीं आता.
ससुर की हत्या में बहू गिरफ्तार-
खास बात यह है कि पुलिस जांच के मुताबिक, इसी रात कानपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में उसके ससुर विनीत मिनोचा की हत्या हुई थी. पुलिस ने शालू को इस मामले में आरोपी बनाया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
पति के साथ 'कातिल' बहू का डांस-
पुलिस के मुताबिक, शालू और उसका पति सुब्रत रात करीब 10:30 बजे कॉस्मोजिन लाउंज पहुंच गए थे. पार्टी करीब 11:30 बजे शुरू होनी थी. वहां लगभग 20-25 लोग मौजूद थे. वीडियो में शालू इसी पार्टी में पति के साथ डांस करती दिखाई दे रही है.
हत्याकांड में नौकर भी गिरफ्तार-
पुलिस का दावा है कि हत्या से पहले शालू ने नौकरों को घर बुलाया था. बाद में नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर पर विनीत की हत्या करने का आरोप लगा. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शालू की कथित भूमिका सामने आई.
पुलिस के अनुसार, रात करीब 3 बजे शालू पति और बेटे के साथ घर पहुंची. इसके बाद विनीत का शव मिलने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया.
फिलहाल, आज तक के हाथ लगे इस वीडियो में शालू को उसी रात पार्टी में पति के साथ डांस करते देखा जा सकता है, जबकि पुलिस की जांच में उसी रात उसके ससुर की हत्या की साजिश में उसकी कथित भूमिका सामने आई है.
ये भी पढ़ें: