Advertisement

महिला दारोगा ने रोका तो दांत से काटा, हूटर बजाती स्कॉर्पियो वाली सिस्टर्स हाई वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो सगी बहनों ने जमकर हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. दरअसल दोनों बहनें हूटर वाली कार से जा रही थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोक लिया और दस्तावेज मांगें. इसके बाद दोनों बहनें भड़क गईं. उन्होंने एक महिला दारोगा को दांत से काट लिया.

Kanpur News
gnttv.com
  • कानपुर,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दो सगी बहनों ने पुलिस के सामने खूब  हंगामा किया. एक महिला दारोगा को दांत से काट लिया. दोनों बहनें हूटर वाली स्कॉर्पियो से जा रही थीं, पुलिसवालों ने रास्ते में रोक लिया. इसके बाद दोनों बहनें भड़क गई और जमकर हंगामा किया. दोनों बहनों का ड्रामा पुलिस स्टेशन में भी चलता रहा. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

हूटर वाली गाड़ी रोकना पुलिस को भारी पड़ा-
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हूटर बजाती स्कॉर्पियो को रोकना पुलिस के लिए भारी पड़ गया. चेकिंग के दौरान वाहन रोकने पर स्कॉर्पियो सवार दो सगी बहनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने दोनों पर महिला दरोगा से अभद्रता और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है.

दस्तावेज मांगने पर भड़कीं बहनें-
जानकारी के मुताबिक पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान हूटर लगी एक स्कॉर्पियो को रोककर उसके दस्तावेज मांगे गए. आरोप है कि इस बात को लेकर गाड़ी में मौजूद दोनों बहनें नाराज हो गईं और पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी.

महिला दारोगा को दांत से काट लिया-
पुलिस स्कॉर्पियो को थाने ले आई और नियमों के उल्लंघन में वाहन सीज कर दिया. इसके बाद दोनों बहनें थाने पहुंचीं, जहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आरोप है कि हंगामे के दौरान एक महिला दरोगा के हाथ में दांत से काट लिया गया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई.

हिरासत में दोनों बहनें-
करीब आधे घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया. उनके खिलाफ शांतिभंग समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि तेज आवाज में हूटर बजाना यातायात नियमों का उल्लंघन है. वहीं, थाने में हंगामा और पुलिसकर्मियों से अभद्रता किए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है.

(सिमर चावला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement