Advertisement

3 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने की पिटाई, बनाया बंधक, पुलिस के साथ भी मारपीट

यूपी के कानपुर में 3 बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया. शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए गांव के बाहर बुलाया. इसकी भनक घरवालों को लगी तो वो भी पीछे से पहुंच गए और प्रेमी को पकड़ लिया. घरवालों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की. इसके बाद जब पुलिस प्रेमी को छुड़ाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई.

Kanpur News
रंजय सिंह
  • कानपुर,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमी को रात में गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाना भारी पड़ गया. इसकी भनक प्रेमिका के घरवालों को लग गई. घरवाले प्रेमिका के पीछे-पीछे गांव के बाहर पहुंचे और प्रेमी को पकड़ लिया. पुलिस की मदद से प्रेमी को छुड़ाया गया.

30 घंटे तक बंधक रहा प्रेमी-
शादीशुदा प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को पकड़ लिया और 30 घंटे तक बांधकर रखा. इस दौरान प्रेमिका ने प्रेमी के घर वालों को इसकी सूचना दे दी. जिसके बाद प्रेमी का पिता थाने पहुंचा. इसके बाद पुलिस के साथ अपने बेटे को छुड़ाने प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां पति और घर वालों ने दरोगा से भी मारपीट की. पुलिस ने दरोगा की शिकायत का रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रेमी के पिता ने भी प्रेमिका के पति और उसके घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

एक साल से प्यार में थी शादीशुदा महिला-
कानपुर के साढ इलाके में रहने वाली सुनीता की शादी इंद्रेश से हुई थी. लेकिन इधर 1 साल से सुनीता की फतेहपुर के रहने वाले अरुण से प्यार मोहब्बत हो गई थी. संडे की रात को सुनीता ने अरुण को फोन करके गांव के बाहर जंगल में मिलने के लिए बुलाया. रात को जब अरुण आया तो सुनीता उससे मिलने पहुंच गई. इधर, सुनीता के पति इंद्रेश को उसपर शक हो गया तो अपने घर वालों के साथ वह भी उसके पीछे-पीछे मौके पर पहुंच गया. 

प्रेमी की जमकर की पिटाई-
घरवालों ने प्रेमी अरुण को पकड़कर अपने गांव छांजा ले आए, वहां अरुण को मारते पीते हुए घर वालों ने हाथ बांधकर घर में बंधक बना लिया. उधर, प्रेमी अरुण को पकड़ा जाता देखकर प्रेमिका सुनीता ने भागकर तुरंत प्रेमी के पिता को सूचना दे दी. 

दारोगा के साथ भी मारपीट-
अरुण के पिता प्रेमिका सुनीता को लेकर सीधे साढ पलाल थाने पहुंचे, वहां उन्होंने अपने बेटे को 30 घंटे से ज्यादा से सुनीता के घर में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया. दारोगा आशीष सिंह प्रेमी के पिता और पुलिस को लेकर गांव में प्रेमी को छुड़ाने पहुंचे. लेकिन वहां सुनीता के पति इंद्रेश और उसके घर की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया. दारोगा के बिल्ले नोच डालें. दारोगा के साथ मारपीट भी की गई. इसके बाद थाने से और पुलिस पहुंची तब जाकर प्रेमी को छुड़ाकर थाने लाया गया. 

घरवालों के खिलाफ केस दर्ज-
दारोगा आशीष ने सुनीता के पति इंद्रेश और उसके घर वालों के खिलाफ पुलिस से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जबकि पुलिस ने दूसरी रिपोर्ट प्रेमी अरुण के पिता की तरफ से दर्ज की है. जिसमें सुनीता के पति इंद्रेश और उसके घर वालों पर अरुण को बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट लिखी गई है.

मेरे 3 बच्चे हैं- सुनीता
इस मामले में सुनीता का कहना था कि मेरा एक साल से अरुण से प्रेम संबंध था. मेरे तीन बच्चे हैं. संडे की रात को मैंने उसको फोन करके मिलने के लिए बुलाया था. तभी घर वाले पहुंच गए. उसको पकड़ लाए. उसको मारा पीटा भी था.

इस मामले पर एसीपी कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि महिला का फतेहपुर के युवक से प्रेम संबंध था. उसने मिलने के लिए बुलाया था. तभी घर वाले प्रेमी को पकड़ कर ले गए. उसको बंधक बनाए थे. पुलिस गई तो पुलिस के साथ भी अभ्रदता की. इस मामले में पुलिस की तरफ से और प्रेमी युवक के पिता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें:


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement