Advertisement

Kasganj: सास के प्यार में पागल दामाद! पत्नी के साथ कर दिया कांड

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद से आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी सास के प्यार में पागल था. जिसकी वजह से पत्नी की हत्या कर दी.

Kasganj News
gnttv.com
  • कासगंज,
  • 08 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सास और दामाद के रिश्ते को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अपनी सास के प्यार में पागल युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुट गई है.

घर में मिला शव-
पूरा मामला कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव का है. दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस को घर के बरामदे में 20 वर्षीय शिवानी का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
 
सास से अवैध संबंध का आरोप-
जानकारी के मुताबिक, मृतका शिवानी की शादी वर्ष 2018 में नगला परसी निवासी प्रमोद से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि प्रमोद के अपनी सास के साथ अवैध संबंध थे, जिससे परिवार में आए दिन विवाद होता था. बताया जा रहा है कि इसी रिश्ते के चलते प्रमोद अपनी पत्नी शिवानी से आए दिन मारपीट करता था. दो दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में प्रमोद ने पत्नी की हत्या कर दी.

आरोपी पति फरार-
घटना के बाद आरोपी पति प्रमोद अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर फरार हो गया. वहीं, सास और दामाद के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका शिवानी का चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रमोद सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है.

(देवेश पाल सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement