छत से कूदे बच्चे, रस्सी के सहारे बचाई जान, चश्मदीद ने क्या बताया? रो पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ के अलीगंज में एनिमेशन सेंटर में लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें 12 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब आग लगी तो इमारत में तेजी से धुआं भरने लगा. जिससे घबराकर एक छात्र पहली मंजिल से कूद गया. उसे गंभीर चोट लगी है. हादसा इतना दर्दनाक था कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक फफक फफक कर रो पड़े.

Lucknow Fire incident (Photo/PTI)
आशीष श्रीवास्तव/संतोष शर्मा
  • लखनऊ,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ. एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लगी. जिसमें 15 छात्रों की मौत हो गई. मरने वालों में 12 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. कई छात्रों ने ऊपर की बिल्डिंग से कूदकर जान बचाई. कई छात्र जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर पहुंचे हालात देखकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रो पड़े. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का जायजा लिया और केजीएमयू अस्पताल में पीड़ितों का हाल-चाल जाना.

खिड़की से कूदे छात्र-
एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लगी. जिसमें कई छात्र फंस गए. उनके निकले का रास्ता नजर नहीं आ रहा था. खुद की जान बचाने के लिए 2 छात्र खिड़की से नीचे कूद गए. हादसे में उन छात्रों की जान बच गई. लेकिन उनको गंभीर चोटें आई हैं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया कि जो बच्चा ऊपर से कूदा था, उसकी कमर में चोट है. उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है. उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल वो खतरे से बाहर है.

ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि 2 बच्चे ऊपर से छलांग लगाई थी. उनकी पीठ और कमर में चोट आई है. उनका इलाज चल रहा है.

खुद को बचाने के लिए बाथरूम में छिपे छात्र-
जब बहुमंजिला इमारत में आग लगी तो हड़कंप मच गया. इमारत की ऊपरी हिस्से में चल रहे एनिमेशन सेंटर के छात्र धुएं से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए और मदद का इंतजार करने लगे. आशंका जताई जा रही है कि बेसमेंट में एसी शॉर्ट सर्किट से आग लगी है.

रस्सी के सहारे बचाई जान-
अलीगंज अग्निकांड में इमारत में कई छात्र फंस गए. छात्रों ने जान बचाने के लिए रस्सी का सहारा लिया. कई छात्र खिड़की से रस्सी के सहारे एक-एक करके नीचे उतर रहे. इस दौरान कई छात्रों की जान बच गई.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग लगने से इमारत में धुआं फैलने लगा. बच्चों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और मदद का इंतजार करने लगे. इस दौरान एक छात्र घबराकर पहली मंजिल से कूद गया. नीच ग्रिल लगी थी, जिसपर वो गिरा. जिससे उसे गंभीर चोट आई है. उसे अस्पताल भेजा गया है.

रो पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-
बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे. इस दौरा ब्रजेश पाठक खुद भावुक हो गए. डिप्टी सीएम फफक-फफक कर रो पड़े. उन्होंने कहा कि घटना के समय एक एनिमेशन सेंटर चल रहा था. 15, 16 साल के बच्चे कॉर्टून बनाने और एनिमेशन सीखने के लिए आते थे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED