Advertisement

Ludhiana: लुधियाना में मेरठ जैसा ड्रम कांड! नीले ड्रम में मिली लाश, अब तक पहचान नहीं

पंजाब के लुधियाना में मेरठ के ड्रम कांड जैसी वारदात हुई है. पुलिस को नीले ड्रम में एक लाश मिली है. बॉडी के गले और पैर में रस्सी बंधी हुई थी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

The body was found in a blue drum
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी मुस्कान ने पति सौरभ की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़ों को ड्रम के अंदर सीमेंट में घोल दिया था. वैसी ही एक घटना पंजाब के लुधियाना में हुई है. यहां भी शव को नीले ड्रम से बरामद किया गया है. बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं है. ेहालांकि शव की की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

नीले ड्रम में मिला शव-
लुधियाना के शेरपुर इलाके में एक नीले ड्रम से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव प्लास्टिक के बोरे में लपेटा हुआ था. व्यक्ति की टांग और गला रस्सी से बंधा मिला. इलाके में बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया.

थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर के मुताबिक मृतक प्रवासी मालूम होता है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. फिलहाल शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. लेकिन शव की हालत खराब है.

पुलिस ने बनाई ड्रम कंपनियों की लिस्ट-
लुधियाना शहर में करीब 42 ऐसी ड्रम कंपनियां है, जहां ड्रम तैयार होते है. पुलिस ने इन ड्रम कंपनियों की भी लिस्ट बनाई है. पुलिस को जो ड्रम बरामद हुआ है, वह बिल्कुल नया है. शक है कि हत्या पूरी प्लानिंग से की गई है. मालूम होता है कि हत्या से पहले ही ड्रम को खरीदा गया है. 

फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर तक का एरिया चेक करना शुरू कर दिया है. सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए जा रहे हैं. सेफ सिटी कैमरों का भी पुलिस सहारा ले रही है. वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के कैमरे भी चेक करवाए जा रहे हैं. लाडोवाल टोल प्लाजा से शेरपुर तक के रुट मैप को पुलिस ट्रैक कर रही है. कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर भी पुलिस चेक कर रही है.

चेहरे से मरने वाला लग रहा प्रवासी-एसएचओ 

थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि कई ड्रम कंपनियों से भी बातचीत चल रही है. घटना स्थल के आस-पास काफी प्रवासी रहते हैं. जिस कारण उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

(विवेक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement