Advertisement

Madhepura News: बेटी के प्रेम प्रसंग से था नाराज, दबिया से काट दिया अपनी लाड़ली का गला, ऐसा करते समय इस निर्दयी पिता का कलेजा भी नहीं फटा

बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी का दबिया से गला काट दिया है. बेटी का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह किसी से प्यार करती थी. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं. 

Police investigating the incident in Madhepura
मुरारी कुमार सिंह
  • मधेपुरा,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गोरराहा गांव में नाबालिग बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर पास की नदी में बहा दिया.

कराई थी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज  
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव ने पहले अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि बेटी घास लाने के लिए खेत गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी.

और पिता पर गहरा गया शक
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान परिवार के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास सामने आया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी. पूछताछ के दौरान लड़की की छोटी बहन ने घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस का शक पिता पर गहरा गया. पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि वह बेटी के प्रेम संबंध से नाराज था. इसी नाराजगी में उसने कथित तौर पर दबिया से बेटी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक बोरे में बंद किया और पास की नदी में बहा दिया.

नदी में शव की खोज जारी
इस संबंध में डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी. परिवार के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर जांच तेज की गई. लड़की की छोटी बहन से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, नदी में बहाए गए बच्ची के शव की तलाश के लिए खोजबीन जारी है. फिलहाल पुलिस शव की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. शव मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच की कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement