Advertisement

Mau Murder Case Solved: पति को छोड़कर दो प्रेमियों से प्यार करने के चक्कर में पड़ी तीन बच्चों की मां, पहले प्रेमी को मरवा डाला, जानें पूरा मामला

मऊ में एक तीन बच्चों की मां ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या करवा दी है. वह पति को पहले ही छोड़कर रह रही थी. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं.  

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.
दुर्गा किंकर सिंह
  • मऊ,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

मऊ पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलाशा करते हुए एक तीन बच्चो की मां और उसके प्रेमी के एक साथी को गिरफ्तार किया है. इस महिला का नाम शहजादी है और यह पिछले ढाई साल से अपने पति को छोड़कर उससे अलग रह रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात असगर अली नाम के एक युवक के साथ हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया.

पहले तो दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका और उनके बीच आपसी झगड़े होने शुरू हो गए. इसी दौरान उसी मोहल्ले के रहने वाले एक युवक आकाश से शहजादी की नजदीकियां बढ़ने लगी और उसको फिर दुबारा आकाश से प्यार हो गया. ये दोनों असगर से छिपकर आपस में मिलने लगे. हालांकि असगर को इसकी भनक लग गई और वह शहजादी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था. वह शहजादी को आकाश से मिलने और बात करने से मना करने लगा लेकिब अब शहजादी को आकाश के सिवाय और कुछ दिखायी नहीं दे रहा था और वह दोनों असगर से छुटकारा पाना चाहते थे.

और बना डाली खौफनाक खूनी योजना 
फिर प्यार की इस दोहरी दास्तान के बीच शहजादी और उसके दूसरे प्रेमी आकाश ने अपने दोस्त सूरज के साथ मिलकर असगर को अपने रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक खूनी योजना बना डाली. इस योजना के तहत पहले शहजादी ने मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र में स्थित काशीराम आवास में एक फैल्ट किराए पर लिया और असगर को वहां पर बुलाया. पहले से प्लांनिग के मुताबिक देर रात आकाश और उसका दोस्त सुरज आवास पर पहुंचे और कमरे में दाखिल हो गए. उस समय असगर सो रहा था. कमरे में घुसने के बाद सूरज ने असगर के दोनों हाथ पकड़ लिए और शहजादी ने उसका सर पकड़ लिया. उसके बाद आकाश ने असगर के सीने में चाकू घोपकर हत्या कर दी. फिर सभी वहां से फरार हो गए. बाद में शहजादी ने ही पुलिस को सूचना दिया कि मेरे पति की हत्या हो गई है. 

पुलिस ने किया मामले का खुलासा 
इस हत्या की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस के द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया गया और बताया कि मृतक शहजादी का पति नहीं बल्कि प्रेमी था और इस हत्याकांड में अपने दूसरे प्रेमी के साथ शहजादी भी शामिल है. आरोपी शहजादी ने यह कबूल किया है कि पति के अलावा उसके दो प्रेमी थे और उसकी इसी गलती के कारण उसका यह हाल हुआ है. मऊ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने शहजादी और आकाश के दोस्त सूरज को असगर अली की हत्या कांड में शामिल होने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मुख्य आरोपी आकाश राव की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. मुख्य आरोपी आकाश थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है. उसके ऊपर पहले से 376 का मुकदमादर्ज है और मारपीट के साथ ही अवैध असलहा रखने का मुकदमा भी दर्ज है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement