उत्तर प्रदेश में मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर मेरठ कॉलेज में जमकर बवाल हुआ. छात्रों के दो गुट पुलिस वालों के सामने ही एक दूसरों को पीटते नजर आए. पुलिस सिपाहियों के बीच बचाव के बावजूद छात्र नहीं रुके और कॉलेज में जमकर हंगामा किया. कॉलेज में छात्राएं बवाल को देखकर सहम गईं. इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और दोनों गुटों पर काबू पाया गया. पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है.
छात्रों के 2 गुटों में झड़प, Video वारयल-
दरअसल मामला मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मेरठ कॉलेज का है, जहां बताया जा रहा है कि फ्रेशर छात्र की पिटाई पर दो छात्र गुट आमने -सामने आ गए. बताया जा रहा है कि बीए फर्स्ट ईयर का एक छात्र बुधवार को पहली बार मेरठ कॉलेज आया था, वह कॉलेज में बैठा था. इसके बाद वहां कुछ छात्र पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उस समय दूसरे गुट के छात्र भी मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया और मारपीट शुरू हो गई. छात्रों ने एक दूसरे को गिरा गिरा कर लात घूंसों से पिटाई की.
पुलिस ने पकड़े कई छात्र-
छात्रों के बवाल बढ़ाने की सूचना पर पहले लाल कुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद भी स्थिति पूरी तरह शांति नहीं हुई. इसके बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले खुद मौके पर पहुंचे. एसपी सिटी ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई. इस मामले में पुलिस ने दोनों छात्र गुटों के 5 लोगों को हिरासत में लिया है.
पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई- पुलिस
वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि मेरठ कॉलेज में जो थाना लालकुर्ती क्षेत्र के अंतर्गत आता है, यहां पर दो छात्र ग्रुप थे. इनमें किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी. इसके बाद इन लोगों में हाथपाई हुई है. कोई भी व्यक्ति ज्यादा चोटिल नहीं है. चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: