मेरी पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर मुझे मार डालेगी, डिलीवरी ब्वॉय पति ने पुलिस से लगाई गुहार

यूपी के मेरठ में एक युवक थाने पहुंचा और खुद की पत्नी से बचाने की गुहार लगा रहा है. उसका कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा सकती है. युवक ने पुलिस ने खुद को बचाने की गुहार लगाई है. युवक ने एक साल पहले लव मैरिज की थी. लेकिन अब दोनों के बीच विवाद है.

Meerut News
उस्मान चौधरी
  • मेरठ,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पतियों की हत्या की घटना के बाद कुछ लोग डरे हुए हैं. उनके मन में पत्नियों का डर बैठ गया है. जिले के एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर सकती है. युवक ने पुलिस से खुद को बचाने की गुहार लगाई है. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच के लिए बुलाया है. 

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी मुझे मार सकती है- पति
मेरठ के सूर्योदय कॉलोनी निवासी सुमित सैनी जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है. उसकी शादी 22 जून 2025 को मेरठ के आशा नगर थाना मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी. सुमित ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था और वो लगातार फोन पर पुरुष मित्र से बात करती थी. उसको मना किया तो उसने फोन तोड़ दिया और वो लगातार पुरुष मित्र के साथ मिलकर उसको मरवाने की धमकी देती है. 

प्रेमी के साथ मिलकर मुझसे मारपीट की- पति
सुमित सैनी ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व पत्नी घर से झगड़ा करके चली गई. सुमित ने ये भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने कुछ जहरीला पदार्थ पीकर उसके परिजनों को भी फंसाने की कोशिश की. उसके खिलाफ दहेज का मुकदमा लिखवाया. 14 जुलाई 2026 को उसकी पत्नी और उसके पुरुष मित्र ने मिलकर मारपीट की. 

सुमित ने की थी लव मैरिज-
सुमित ने बताया कि 17 जुलाई को वह किसी काम से जा रहा था. तभी उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात पुरुष के साथ बाइक पर घूम रही है. जिसका वीडियो भी सुमित के द्वारा बनाया गया. सुमित ने बताया कि थोड़ा आगे जाकर उन का एक्सीडेंट हो गया, जब वह डरकर मुझ से भाग रहे थे. सुमित का कहना है कि उसके ऊपर दहेज का मुकदमा है. इसलिए उसकी थाने में सुनवाई नहीं हो रही. वह बताते हैं कि उनकी लव मैरिज हुई थी. सुमित का कहना है कि वो फैसला चाहते हैं. आज के टाइम में पत्नियां अपने पति को मार रही हैं. मुझे अपनी जान का खतरा है. मैं फैसला चाहता हूं.

पुलिस ने क्या कहा?
वहीं, इस मामले में मेरठ के सीओ सिविल लाइन ने बताया कि एक सुमित नामक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है. जिसमें उसने अपनी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह मारपीट कर सकती है. हत्या कर सकती है. यह उसने प्रार्थना पत्र दिया है. मेडिकल थाने से उसकी जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएगा. उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED