उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने वार्ड नंबर 81 से AIMIM पार्षद के शौहर हाजी अफजाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि हाजी अफजाल ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ससुराल से ले गया और उसे देह व्यापार में धकेल दिया. महिला ने पुलिस को शिकायत की तहरीर दी है. जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. महिला ने बेटी के कुछ वीडियो भी पुलिस को दिए हैं. जिसमें बेटी 500-500 के नोटों की गड्डियों के साथ बेड पर लेटी है. वहीं, युवती का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ससुराल से खुद ही आने की बात कह रही हैं.
महिला का AIMIM पार्षद के पति पर आरोप-
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी महिला मुसर्रत ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र दिया. जिसमें महिला ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह 17 अप्रैल 2026 को मोदीनगर जिला गाजियाबाद निवासी युवक अमन के साथ मुस्लिम रीति-रीवा से हुआ था. महिला ने बताया कि वार्ड नंबर 81 से पार्षद हाजी अफजाल का उसके परिवार में आना जाना था और वह उसको मुंह बोला भाई कहती थी.
बेटी को देह व्यापार में धकेला- महिला
महिला का आरोपी है कि हाजी अफजाल उसकी बेटी पर गलत निगाह रखता था. महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही हाजी अफजाल उसकी बेटी को ससुराल से तलाक दिलाकर अपने साथ ले गया. हाजी अफजल ने उसकी बेटी को अपने पास रख रखा है और उसे देह व्यापार में धकेल दिया है. और जब वह अपनी बेटी के बारे में पूछती है तो बताता है कि बेटी पढ़ रही है और पीजी में रह रही है.
बेटी के खाते में भेजी बड़ी रकम- महिला
महिला का कहना है कि हाजी अफजाल पत्थर का काम करता है. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है और वह अपने साथ उसे राजस्थान भी ले जाता है. विरोध करने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है.
महिला ने बेटी के कुछ वीडियो पुलिस को दिए-
महिला ने अपनी बेटी के कुछ वीडियो भी दिए हैं. जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ दिख रही है. महिला का दावा है कि यह राजस्थान की वीडियो है. जब हाजी अफजाल उसकी बेटी को अपने साथ ले गया था. महिला का आरोप है कि वह पहले भी इस मामले में ब्रह्मपुरी थाना में शिकायत कर चुके हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, इस मामले में युवती का भी एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह ससुराल से स्वयं आने की बात कह रही है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला-
हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एआईएमआईएम पार्षद हाजी अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था. जिसमें महिला के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी की उम्र 22 साल है. शादी के पश्चात एक व्यक्ति जो पार्षद है, इनके द्वारा भाई का रिश्ता रखते हुए कुछ गलत चीज की गई और उनकी बेटी की शादी भी छुड़वाया. इसके संबंध में एक वीडियो भी हाथ लगा है. जिसमें उनकी जो बेटी है, वह कुछ पैसों के साथ दिखाई दे रही है. फिलहाल पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(उस्मान चौधरी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: