Advertisement

प्रेमिका के साथ कार में पति, बोनट पर लटकी वाइफ, Video वायरल

यूपी के मेरठ में एक शख्स अपनी प्रेमिका के साथ कार में सवार था, तभी उसकी पत्नी पहुंच गई. इसको लेकर पति-पत्नी में जमकर बहस गई. इस दौरान गुस्साए पति ने पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. पत्नी गाड़ी की बोनट पर लटक गई. पति कार दौड़ाता रहा. बाद में पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Meerut News
उस्मान चौधरी
  • मेरठ,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक खौफनाक मामला सामने आया है. पति और उसकी प्रेमिका को कार में देखकर पत्नी ने विरोध किया तो सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया. दूसरी महिला को रोकने के लिए पत्नी कार की बोनट पर चढ़ गई तो पति ने कर दौड़ा दी. आरोप है कि कई किलोमीटर तक पत्नी कार बोनट पर लटकी रही.

बोनट पर पत्नी, कार में प्रेमिका के साथ पति-
आरोप यह भी है कि कई बार कार को डिवाइडर से टकराया गया. लेकिन पत्नी कार के बोनट पर लटका रही. आगे जाकर लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई. इसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वहीं, मामला थाने पहुंच गया और पत्नी ने पति और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने पति और कथित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है और कार को सीज कर दिया गया है.

साल 2012 में हुई थी शादी-
दरअसल मामला मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के काजीपुर निवासी सुनीता की शादी साल 2012 में किठौर थाना क्षेत्र के रहने वाले मयंक से हुई थी. शादी के बाद दोनों में विवाद रहने लगा और सुनीता के परिजनों ने मयंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद दोनों में समझौता हो गया. 

पत्नी ने पति का किया था विरोध-
फिलहाल सुनीता अपने बच्चों के साथ थाना लोहिया नगर क्षेत्र में ही रह रही थी. इसी बीच सुनीता को पता चला कि उसका पति मयंक किसी अन्य लड़की के साथ कार में है. इसके बाद सुनीता हापुड़ रोड पहुंची और उसने इसका विरोध किया और दूसरी महिला, जो गाड़ी में बैठी थी, उसको कार से उतारने की कोशिश की.

पति ने दौड़ाई कार-
आरोप है कि इसी बीच मयंक ने कर दौड़ा दी और पत्नी सुनीता कार के बोनट पर लटक गई. आरोप है कि कई किलोमीटर तक पत्नी बोनट पर लटका रही. आगे चलकर किसी तरीके से लोगों ने कार को रोका और पत्नी को बोनट से उतारा. आरोप है कि इसके बाद भी पति ने पत्नी की पिटाई की. इसके बाद मामला थाने पहुंच गया. 

प्रेमिका के साथ आरोपी पति गिरफ्तार-
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मयंक और कथित प्रेमिका माही को गिरफ्तार कर लिया है और कार को को सीज कर दिया है. वहीं, इस मामले में पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. जिसमें कहा गया है कि उसने एक महिला को अपने पति के साथ कार में देखा और उसे उतारने की कोशिश की तो पति ने उसपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. इसके बाद वो कार से लटक गई. इसके अलावा उसने ये भी आरोप लगाया कि उसकी हत्या करने के लिए डिवाइडर में भी 2 बार गाड़ी को टकराया गया. लेकिन वह जैसे तैसे बच गई.

पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में मेरठ के सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर को थाना लोहिया नगर में एक प्रकरण सामने आया है. जिसमें काज़ीपुर की निवासी सुनीता के द्वारा अपने पति में अंक को उसकी प्रेमिका के साथ देखा गया. इसके बाद उसके द्वारा उनको रोका गया. रोके जाने पर दोनों के बीच में कहासुनी हुई. इस पर पति के द्वारा जान से मारने की नीयत से पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया. इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है. पति मयंक और उसकी प्रेमिका माही को गिरफ्तार कर लिया गया है. गाड़ी को सीज कर दिया गया है. अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement