मुंबई के चेंबूर में तिलक नगर के 'अक्षय को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' की लिफ्ट में एक डिलीवरी बॉय की गई बेहद शर्मनाक और घिनौनी हरकत सामने आई है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न केवल सोसाइटी के निवासियों में आक्रोश फैल गया है, बल्कि ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की सुरक्षा और कर्मियों के वेरिफिकेशन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
कुत्ते पर शक, CCTV ने खोला सच-
सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे सोसाइटी के एक सदस्य ने लिफ्ट के भीतर तेज बदबू आने की सूचना ग्रुप पर दी. पहले हाउसकीपिंग स्टाफ और निवासियों को लगा कि शायद किसी पालतू जानवर या कुत्ते ने लिफ्ट को गंदा किया होगा. सच्चाई जानने के लिए जब सोसाइटी के सदस्यों ने लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो कैमरे में कैद दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया.
लिफ्ट के भीतर अमानवीय हरकत-
सोसाइटी के निवासी गिरीश के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखा कि खाना डिलीवर करने आया का एक डिलीवरी कर्मी लिफ्ट के अंदर पेशाब कर रहा था. इतना ही नहीं, उसने वहीं पर हाथ में पेशाब किया, फिर पी गया. इस फुटेज के सामने आते ही पूरी इमारत में हड़कंप मच गया और निवासियों ने तत्काल हाउसकीपिंग स्टाफ से लिफ्ट की सफाई करवाई.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-
सोसाइटी प्रबंधन ने मामले को दबाने के बजाय इसकी गंभीरता को देखते हुए वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया और जोमैटो मैनेजमेंट व स्थानीय अधिकारियों को टैग किया. निवासियों के मुताबिक, कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क होने पर केवल इतना कहा गया कि संबंधित डिलीवरी कर्मी को सेवा से हटा दिया गया है. हालांकि, निवासियों का कहना है कि यह कार्रवाई नाकाफी है. जिस ग्राहक के घर खाना भेजा गया और जिस सोसाइटी की स्वच्छता से खिलवाड़ हुआ, उसके प्रति कंपनी की जवाबदेही तय होनी चाहिए.
पुलिस में शिकायत की तैयारी-
घटना के बाद जब डिलीवरी बॉय के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो वह नंबर अमान्य पाया गया। सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निवासियों की मांग है कि सार्वजनिक स्थान पर अस्वच्छता फैलाने और इस तरह के घृणित व्यवहार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी डिलीवरी कर्मी ऐसी हरकत करने की जुर्रत न कर सके.
ये भी पढ़ें: