उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है. जिसमें मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रही एक महिला का पीछा करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसकी कोली भरता नजर आ रहा है. ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इस वीडियो के वायरल होने पुलिस भी हरकत में आई जिसके चलते इस मामले में पुलिस ने तुरंत आलाधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़खानी-
दरअसल ये घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित खतौली कस्बे की है, जहां बताया जा रहा है कि 15 सितंबर की सुबह सवेरा एक महिला मॉर्निंग वॉक से अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पीछा करते हुए अचानक से महिला की कोली भरकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला. जिसके चलते महिला के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया.
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात-
ये पूरी घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिसपर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
आरोपी की तलाश की जा रही- पुलिस
सीओ खतौली रूपाली राव ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी. जिसका संज्ञान पुलिस द्वारा लिया गया. उस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था. इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और टीमें लगा दी गई हैं, पहचान हेतु पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: